wife gangraped after making her drink wine forcefully in front of husband in bokaro jharkhand पति के सामने महिला से गैंगरेप! बोकारो में शराब पिलाकर 4 ने बनाया हवास का शिकार, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़wife gangraped after making her drink wine forcefully in front of husband in bokaro jharkhand

पति के सामने महिला से गैंगरेप! बोकारो में शराब पिलाकर 4 ने बनाया हवास का शिकार

झारखंड के बोकारो में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ पति के सामने गैंगरेप किया गया है। गैंगरेप से पहले महिला को बदमाशों ने जबरदस्ती शराब भी पिलाई।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 31 May 2025 07:37 AM
share Share
Follow Us on
पति के सामने महिला से गैंगरेप! बोकारो में शराब पिलाकर 4 ने बनाया हवास का शिकार

झारखंड के बोकारो में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में पति-पत्नी को जबरन शराब पिला कर पत्नी से गैंगरेप किया गया। घटना गुरुवार रात नौ बजे की है। शराब पिलाने के बाद चार बदमाशों ने पति को बंधक बना लिया। इसके बाद उसके सामने ही पत्नी के साथ गैंगरेप किया।

मामले में पुलिस ने चार ऑटो चालकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता धनबाद के मधुबन की रहनेवाली है। पति-पत्नी दुंदीबाग मार्केट से सब्जी खरीदकर सदर अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास अपने ठिकाने तक लौट रहे थे। इस क्रम में सेक्टर 12ए स्कूल के पास चार अपराधियों ने दंपती को घेर लिया। इसका विरोध करने पर अपराधी दोनों को स्कूल की चहारदीवारी के अंदर ले गए और हाथ-पैर बांधकर पति को जमकर पीटा। फिर पति-पत्नी को जान से मारने का भय दिखाकर जबरन शराब पिलायी। इसके बाद पति के सामने पत्नी के साथ अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद दर्द से कराहती महिला ने पति के हाथ-पैर में बंधे रस्सी को खोला। फिर चहारदीवारी से बाहर सड़क पर आकर राहगीरों से मदद का गुहार लगाई। उन दोनों की स्थिति को देखते हुए किसी राहगीर की सूचना पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला व उसके जख्मी पति को सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

इधर पुलिस ने शुक्रवार को महिला के बयान पर मामले में गैंगरेप का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद लेते हुए दिलीप कुमार, अजय कुमार, जय कुमार व एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हिरासत में लिए गए सभी संदिग्ध ऑटो चालक हैं। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी सदर अस्पताल की बिल्डिंग के निर्माण में मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले ही धनबाद के मधुबन से उसकी पत्नी आई थी। पति-पत्नी उसी अर्धनिर्मित बिल्डिंग में रहकर मजदूरी कर रहे थे।

इस मामले की जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी आलोक रंज ने बताया कि बोकारो शहर के सेक्टर 12 में गैंगरेप की घटना घटी है। संदिग्ध चार युवकों से हिरासत में पूछताछ की जा रही है। मामले में संलिप्त लोगों कर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।