Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कहीं-कहीं बारिश का अपडेट दिया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हल्की बारिश का अपडेट दिया है।
दो साल पहले झारखंड के फैजान को आईएसआईएस से संबंध के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। दो साल से जेल में बंद फैजान ने अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है। संदिग्ध ने खुद को नाबालिग बताया है।
झारखंड की पांकी विधानसभा सीट से विधायक शशिभूषण मेहता दिल्ली स्थित झारखंड भवन में धरने पर बैठ गए। मेहता ने यहीं से कल्पना सोरेन से फोन पर बात भी की। झारखंड भवन के कर्मचारी पर बड़ा आरोप लगाया है।
झारखंड के कथिथ शराब घोटाले में एसीबी को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक बड़े कारोबारी का भी नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि झारखंड शराब नीति बनाने में इस व्यापारी की भी बड़ी भूमिका थी।
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार प्रदेश के मजदूरों के लिए चार नए कानून लाने जा रही है। इन चार कानूनों से मजदूरों के जीवन में कुछ सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। आइए जानते हैं इन चार कानूनों में प्रदेश सरकार ने क्या प्रावधान रखा है।
झारखंड के पीडीएस डीलर सरकार से नाराज चल रहे हैं। डीलर्स की नाराजगी की कई वजहें हैं। पीडीएस डीलर्स का पिछले कई महीनों का कमीशन बकाया है। उन्होंने सरकार पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के आदिवासियों को लेकर बड़ा दावा किया है। आरोप लगाया कि झारखंड से आदिवासी संस्कृति को मिटाने की कोशिश की जा रही है। अगर यह जारी रहा तो पांच साल में राज्य से आदिवासी विलुप्त हो जाएंगे। उन्होंने राज्य में पेसा कानून लगाने की वकालत की।
शिक्षकों की मौजूदगी के बावजूद स्कूल के सभी छात्रों का फेल हो जाना या फिर उनका तृतीय श्रेणी में पास होना, शिक्षकों की निम्न स्तरीय टीचींग शैली और उनके कार्य करने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।
इस मामले पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'सरकारी अस्पतालों का काम मरीजों को कम कीमत पर बेहतरीन इलाज मुहैया कराना है, लेकिन यहां कथित तौर पर इससे इनकार किया गया। मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं।'
झारखंड हाई कोर्ट द्वारा छुट्टी नहीं देने के खिलाफ एडीजे रैंक की महिला न्यायिक अधिकारी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। महिला अधिकारी ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि वह अपने सेवाकाल के दौरान बाल देखभाल के लिए 730 दिनों तक की छुट्टी की हकदार हैं। उन्होंने छह महीने की छुट्टी मांगी है, जिसे अस्वीकार कर दिया गया।