Dower Harassment Case Woman Files FIR Against Husband and Six Relatives शादी के 20 दिन बाद ही विवाहिता को घर से निकाला , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsDower Harassment Case Woman Files FIR Against Husband and Six Relatives

शादी के 20 दिन बाद ही विवाहिता को घर से निकाला

Varanasi News - मिर्जामुराद पुलिस ने विवाहिता अनिता गिरि की तहरीर पर उसके पति किशन गिरि समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। अनिता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSun, 8 June 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
शादी के 20 दिन बाद ही विवाहिता को घर से निकाला

कछवांरोड। मिर्जामुराद पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर रविवार को उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के जोगियापुर गांव निवासी स्व. पारस नाथ गिरि की पुत्री अनिता गिरि की शादी बीते 30 अप्रैल को जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव निवासी किशन गिरि से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के दो दिन बाद से ससुराल वाले दहेज में बुलेट, तीन लाख रुपया, सोने की चेन के लिए प्रताड़ित करने लगे। आए दिन मारने-पीटने लगे। 19 मई को अनिता को मारपीट कर मायके छोड़ दिया। अनिता की तहरीर पर पति किशन गिरि, ससुर नागेंद्र गिरि, सास मीरा देवी, जेठानी रानी देवी, जेठ मखंचु, ननद नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।