बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा
शाहपुर पटोरी में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की बैठक हुई, जिसमें मजदूरों के शोषण और समस्याओं पर चर्चा की गई। इंटक के सदस्यों ने सरकारों पर आरोप लगाया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी दलालों के माध्यम से...

शाहपुर पटोरी। मजदूरों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की बैठक पटोरी प्रखंड के इस्माइलपुर लगुनिया में हुई। बैठक में इंटक के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पासवान, महिला जिलाध्यक्ष पिंकी पासवान, प्रखंड महिला अध्यक्ष शीला देवी, प्रखंड अध्यक्ष गोविंद पासवान, चंद्रदीप राम आदि मौजूद थे। बैठक में राज्य और केंद्र सरकार पर मजदूरों की अपेक्षा का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी अपने दलालों के माध्यम से मनमाने ढंग से कार्य कराते हैं, जिससे मजदूरों का शोषण हो रहा है। शैक्षणिक संस्थानों के बीच कूलर का वितरण मोहनपुर। विगत कुछ दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी को देखते हुए न्यू संवेदना ट्रस्ट के माध्यम से धरणीपट्टी पूर्वी पंचायत के कई धार्मिक व शैक्षणिक संस्थानों के बीच कूलर का वितरण किया गया।
ट्रस्ट की संस्थापिका संवेदना इसी पंचायत की हैं उन्होंने कहा कि बच्चों व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वे सदैव तत्पर रहती हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बालनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल व आचार्यकुलम विद्यालय में कूलर दिया गया है। मौके पर कौशल किशोर सिंह, कुणाल कुमार सिंह, सुभाष कुमार सिंह, राजीव सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, सुरेश सिंह, पल्लवी, अमीषा, कृपा, कंचन ,रमण, विशाल, निकेश, मुन्ना, रमेश आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।