UP Weather Report Today Heavy Winds Rain Storm Alert by IMD temperature decrease UP Weather: यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं संग बदला मौसम देगा गर्मी से राहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Weather Report Today Heavy Winds Rain Storm Alert by IMD temperature decrease

UP Weather: यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं संग बदला मौसम देगा गर्मी से राहत

यूपी में धूप की तल्खी पिछले एक सप्ताह में शुक्रवार को सबसे ज्यादा रही। तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा में दिन के समय नमी कम रहने से तपिश ज्यादा महसूस हुई।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 31 May 2025 06:35 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं संग बदला मौसम देगा गर्मी से राहत

यूपी में धूप की तल्खी पिछले एक सप्ताह में शुक्रवार को सबसे ज्यादा रही। तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा में दिन के समय नमी कम रहने से तपिश ज्यादा महसूस हुई। शाम को काले घने बादल आसमान में घिर आए। कई इलाकों में तेज बौछार पड़ने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी आंधी और बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। आंधी-बारिश से मौसम में हल्का बदलाव होगा और तेज हवाएं गर्मी कम करेंगी। हालांकि, तापमान में ज्यादा कमी देखने को नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार सतही स्तर पर निचले क्षोभमंडल में नमी की अधिकता वाली पुरवा का जोर है। एक दिन पहले आए पश्चिमी विक्षोभ की मध्य क्षोभमंडल में पुरवा के साथ प्रतिक्रया हुई। नतीजतन एक मजबूत चक्रवाती हवा की परिस्थिति बन गई। इसी प्रतिक्रिया की वजह से लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा चली और कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इस दौरान कानपुर रोड, सरोजनीनगर, काकोरी की ओर हवा की रफ्तार सबसे ज्यादा रही। वहीं, ट्रांसगोमती क्षेत्र में हवा की गति अपेक्षाकृत कम रही।

ये भी पढ़ें:UP में रेवन्ना जैसा सेक्स स्कैंडल, BJP महिला नेता के बेटे के अश्लील VIDEO वायरल

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार लखनऊ में हवा की गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसमी परिस्थितियों में अगले 24 घंटे किसी बदलाव के संकेत नहीं है। लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी बारिश की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ आसमान साफ होने लगेगा। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 70 से 80 के बीच रह सकता है। उधर, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम ने करवट बदल ली है। मई का महीना बारिश की फुहारों के साथ विदाई लेने को तैयार है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |