यूपी में मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए। तेज गरज के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई। साथ ही कई इलाकों में वज्रपात भी हुआ। ऐसे में अगले दो दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में गर्मी का दंश झेल रहे लोगों को गर्मी से तो हल्की राहत मिलेगी। लेकिन दो दिन तूफान और बारिश परेशान कर सकती है। धूप कम सताएगी लेकिन इन दिनों आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज सतही हवाएं चलेंगी।
12 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में ऐसे मौसम के चलते लू की स्थिति थोड़े समय के लिए कमजोर हो सकती है।
बिहार के ज्यादातर जिलों में बुधवार शाम से ही अच्छी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चली हैं। इससे मौसम में नरमी आई है। इसके अलावा यूपी के गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में भी हल्की बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बदलाव के चलते कम से कम अगले सप्ताह तक गर्मी थोड़ी कम रहेगी।
यूपी में नम पुरवा के प्रभाव ने उमस बढ़ा दी है। साथ ही रात का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। यह 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 38.4 दर्ज किया गया।
यूपी में कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश के आसार हैं। दिन के बाद अब रात भी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन तक 50 से 55 किमी प्रति घंटे की तरफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होगी।
यूपी में अप्रैल, मई और जून महीने में सामान्य से अधिक तापमान और भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। विशेषज्ञों ने खासतौर पर चेतावनी दी है कि बुंदेलखंड क्षेत्र को सबसे गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
बढ़ती गर्मी ने अप्रैल माह में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सूरज की तपिश से पारा 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया। 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज और शुष्क हवाओं की वजह से दोपहर में लू जैसा माहौल बना हुआ है।
UP Weather, Heatwave: पश्चिमी यूपी में कल से और गर्मी पड़ने जा रही है। नौ अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। कई अन्य राज्यों के लिए भी अलर्ट है।
अप्रैल की शुरुआत के साथ गर्मी का शिकंजा कसने लगा है। गुरुवार को यूपी में दिन का तापमान 37 डिग्री के पार चला गया। रात का भी तापमान बढ़ा। यह बढ़ोतरी नौ अप्रैल तक जारी रहने के आसार हैं और जल्द ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।