UP Weather Report Today IMD Forecast Temperature under 40 Degrees till 2 June with Humidity UP Weather: 2 जून तक नौतपा में 40 डिग्री से कम रहेगा पारा, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Weather Report Today IMD Forecast Temperature under 40 Degrees till 2 June with Humidity

UP Weather: 2 जून तक नौतपा में 40 डिग्री से कम रहेगा पारा, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

नौतपा का रविवार को आगाज हो गया। पहले दिन तापमान तो सामान्य से कम रहा पर उमस परेशान करती रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार नौतपा में तापमान तो कम रहेगा पर हीट इंडेक्स अधिक होगा।

Srishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊMon, 26 May 2025 07:02 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: 2 जून तक नौतपा में 40 डिग्री से कम रहेगा पारा, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

नौतपा का रविवार को आगाज हो गया। पहले दिन तापमान तो सामान्य से कम रहा पर उमस परेशान करती रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार नौतपा में तापमान तो कम रहेगा पर हीट इंडेक्स अधिक होगा। यह गर्मी का अहसास करने का पैमाना होता है। दो जून तक नौतपा चलेगा। माना जाता है कि ज्‍येष्‍ठ मास के इन नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। धरती सूर्य की ऊष्मा को अवशोषित करके बारिश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती है। हालांकि इस बार ऐसा नहीं दिख रहा है। माना जा रहा है कि नौतपा के ज्यादातर दिनों में अधिकतम पारा 40 डिग्री के नीचे बना रहेगा।

सुबह बादल, फिर उमस भरी गर्मी

रविवार सुबह से ही यूपी के कई इलाकों में आसमान में घने बादल छाए हुए थे। ऐसा लग रहा था कि तेज आंधी-पानी से मौसम में बदलाव होगा पर दोपहर आते ही कड़ी धूप खिल गई। नमी अधिक होने के कारण उमस बढ़ गई। लोगों को गर्मी का अधिक अहसास होने लगा। हीट इंडेक्स की स्थिति रेड जोन में चली गई। तापमान से तो नहीं लेकिन उमस से आफत रही। हीट इंडेक्स 62 रहा जो रेड जोन में माना जाता है।

ये भी पढ़ें:दोस्त के यहां शादी में जाने को रची अपहरण की कहानी, युवती ने खुद ही मांगी फिरौती

रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 से बढ़कर 37.1 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। न्यूनतम पारा 26.7 से 27 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक चल रहा है। नमी का अधिकतम प्रतिशत 68 और न्यूनतम 42 रहा।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 18 मई के बाद से अब तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री नहीं पहुंच सका है।

30 मई तक इसी तरह रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि विक्षोभों से प्री मानसून की गतिविधियां बनी हुई हैं और आगे भी जारी रहेंगी। 30 मई तक आंधी-पानी का यलो अलर्ट है। प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी हिस्से में अधिक आंधी-पानी की संभावना है। 28 और 30 को कई इलाकों में आंधी-पानी की आशंका अधिक रहेगी। मानसून 19-20 जून तक आने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |