यूपी में गुरुवार को पारा सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर 42.4 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या इसके ऊपर जा सकता है।
यूपी में तेज धूप के साथ हवा की नमी परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने इसे ‘डिस्कम्फर्ट’ की स्थिति बताया है। तापमान तीन दिन से 40 के ऊपर जा रहा है। 15 मई से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
यूपी में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। तापमान उछाल मारने लगा है। दिन का पारा 40-41 डिग्री को पार कर गया। साथ में उमस भी हावी होने लगी है। आने वाले दिनों में दोनों की डबल मार पड़ेगी। जेठ माह की दुपहरी परेशान करेगी।
UP Weather: यूपी के कई जिलों में हीट वेव का आगाज हो गया है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 18 मई तक जबरदस्त गर्मी की संभावना जताई गई है। मंगलवार से तपिश और बढ़ेगी। दिन झुलसाएंगे और रात भी तपेगी।
मौसम बदलते समय संक्रमण की रफ्तार तेज हो जाती है, इसलिए संक्रमण फैलाने वाले खानपान से बचना चाहिए। विशेषकर बाहर का खाना सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा। हर घर में ओआरएस का पैकेट जरूर होना चाहिए। इसके इस्तेमाल से शरीर में पानी और नमक की पूर्ति होती रहेगी।
यूपी में गर्मी के तेवर बढ़ते दिख रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर के बावजूद दिन-रात का पारा चढ़ गया। 72 घंटों के बाद पारा 40 डिग्री के नजदीक पहुंच गया। हल्की बादलों की आवाजाही के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
यूपी में शुक्रवार को सुबह आई आंधी और हल्की बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी। तापमान में तो गिरावट तो नहीं आई पर बदली के बीच तेज हवाओं ने गर्मी और उमस को कम कर दिया। अभी शनिवार को भी हल्की बदली रहेगी।
यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। परिणाम स्वरूप गुरुवार को अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
UP Weather: लखनऊ और बाराबंकी में गुरुवार सुबह बारिश हुई। प्रयागराज में भी आंधी-तूफान के बीच झमाझम बारिश हुई। वहीं सुलतानपुर में आंधी से दो की मौत हो गई। यूपी में आज 20 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया हे।
यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। इस बीच आंधी-बारिश के चलते ठंडी हवाओं से रात का तापमान गिर गया है। उधर, गोंडा में मंगलवार को आधी रात के बाद एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे की कई दुकानों में ठोकर मार दी। इस दौरान कार ने एक बाइक को रौंद दिया।