UP Weather report Today IMD Predicts Rain with Storm Heatwave From tomorrow UP Weather: गरज के साथ बारिश के आसार, कल से विदा होंगे बादल, जोर पकड़ेगी गर्मी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Weather report Today IMD Predicts Rain with Storm Heatwave From tomorrow

UP Weather: गरज के साथ बारिश के आसार, कल से विदा होंगे बादल, जोर पकड़ेगी गर्मी

यूपी के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है और बारिश के आसार हैं। हालांकि, जल्द इस मौसम में बदलाव होगा।

Srishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊWed, 4 June 2025 07:46 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: गरज के साथ बारिश के आसार, कल से विदा होंगे बादल, जोर पकड़ेगी गर्मी

यूपी के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है और बारिश के आसार हैं। हालांकि, जल्द इस मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में अब बदलाव के साथ एक बार फिर गर्मी का जोर देखने को मिलेगा। जल्द अंधड़-बारिश के दिन खत्म हो रहे हैं। गर्मी भरे दिन शुरू होने वाले हैं। बादलों की विदाई हो रही है। तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

बदली और बूंदाबांदी के बीच दिन का पारा काफी गिर गया। यह सामान्य से छह डिग्री नीचे आ गया। जून में सामान्य तौर पर ऐसा नहीं होता है। पूरे प्रदेश में आंधी-पानी का अलर्ट होने के बावजूद कुछ ही जिलों में जोरदार आंधी-पानी दिखा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। मई में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद कई दिनों 42 डिग्री के आसपास रहा।

ये भी पढ़ें:पत्नी से कहासुनी में गुस्से से बेकाबू हुआ पति, सरेराह बांके से काट डाला

बीते दिनों अंधड़ और बारिश के बाद तापमान में खासी कमी आई है। यह 40 डिग्री के नीचे आ गया है, लेकिन अब ज्यादा दिनों तक मौसम की राहत मिलने वाली नहीं है। अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी, उसके बाद आसमान साफ होने के संकेत हैं। तब गर्मी, उमस के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। छह जून से अधिक गर्मी के आसार हैं। नौ जून तक अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

आज के बाद तेजी से बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पारे में वृद्धि होगी लेकिन इसके बाद तेजी से तापमान चढ़ेंगे। पश्चिमी विक्षोभों के कारण देश के पश्चिमी व पूर्वीर पूर्वी राज्यों में मौसम खुशगवार चल रहा है। प्रदेश में बुधवार से बादल छंटने लगेंगे। कुछ जिलों को छोड़ शेष में तापमान बढ़ेगा। विशेषकर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में तापमान में वृद्धि होगी।

पांच डिग्री तक बढ़ेगा दिन का तापमान

मौसम विशेषज्ञ ने बताया की पाकिस्तान की ओर से आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण आंधी-पानी का क्रम जारी है। अब अगला विक्षोभ 12-13 जून को संभावित है। इससे पहले अधिकतम तापमान में 03 से 05 डिग्री क वृद्धि हो सकती है। विक्षोभ के बाद इसमें तीन डिग्री तक की कमी भी संभव है। तक बुधवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। छिटपुट बूंदाबांदी भी संभव है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |