करंट लगने से एक मजदूर की मौत
दुमका में एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को हुई, जब किरण हांसदा नामक मजदूर काम कर रहा था। करंट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...

दुमका। करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार की है। मृत मजदूर जामा थाना अन्तर्गत थानडुमरिया गाँव निवास किरण हांसदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी वह काम करने के लिए दुमका आया था। वह किसी संवेदक के यहाँ काम कर रहा था। इस दौरान मजदूर को करंट लग गया और मुर्शित हो कर जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन काम कर रहे दूसरे मजदूरों ने उसे उठाकर दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत होने के साथ ही संवेदक व अन्य लोग फरार हो गए।
घटना की खबर उसके परिजनों को दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।