UP Weather Report Today Heatwave alert by IMD temperature to cross 45 degrees Rain from 11 june UP Weather: यूपी में हीटवेव का अलर्ट, पारा पहुंचेगा 45 डिग्री, 11 जून से आंधी-बारिश के आसार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Weather Report Today Heatwave alert by IMD temperature to cross 45 degrees Rain from 11 june

UP Weather: यूपी में हीटवेव का अलर्ट, पारा पहुंचेगा 45 डिग्री, 11 जून से आंधी-बारिश के आसार

यूपी में अब तक मिल रही गर्मी से राहत अब खत्म हो गई है। अब दिन का पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 12 जिलों में 09 और 10 जून को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तब तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच जाएगा।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 7 June 2025 07:01 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: यूपी में हीटवेव का अलर्ट, पारा पहुंचेगा 45 डिग्री, 11 जून से आंधी-बारिश के आसार

यूपी में अब तक मिल रही गर्मी से राहत अब खत्म हो गई है। अब दिन का पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 12 जिलों में 09 और 10 जून को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तब तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच जाएगा। इसके बाद 11 और 12 जून को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आंधी-पानी की संभावना जताई गई है। जून के पहले पांच दिन सामान्य रहने के बाद शुक्रवार को वेदर स्टेशन पर माह का सर्वाधिक तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। अधिकतम जिलों में तापमान 40 के निकट रहने का अनुमान लगाया गया है। हल्की गर्म हवाओं का भी अहसास हुआ।

इसी तरह न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान सामान्य से 04.7 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। दिन का तापमान चढ़ते ही न्यूनतम नमी घटकर 31 फीसदी हो गई। अधिकतम नमी 64 फीसदी रिकॉर्ड की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अब 09 जून तक लगातार तापमान बढ़ता रहेगा। 09 और 10 जून तक यह पारा 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें:कानपुर आरटीओ के आरआई सस्पेंड, जांच के बाद परिवहन आयुक्त का ऐक्शन

राजस्थान से आने वाली हवाएं शुष्क होंगी

12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। यह पूरी बेल्ट वह है जिसे हीट आईलैंड के नाम से जाना जाता है। इसमें कुछ जिले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी शामिल हैं। इसमें शामिल जिले प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र की एक समान पट्टी पर स्थित हैं। यह राजस्थान से आने वाली हवाएं पूरी तरह शुष्क होंगी। यह तापमान को बढ़ा देंगी। मौसम विशेषज्ञ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नौ और 10 जून तक पारा चढ़ता रहेगा। इसके बाद आंधी-पानी से तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद भी विक्षोभ बने रहते हैं तो राहत रहेगी।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |