delhi ncr weather update yellow and orange alert for two days नया पश्चिमी विक्षोभ फिर बरपाएगा कहर, दिल्ली-NCR में येलो-ऑरेंज अलर्ट; 70 की स्पीड से चलेगी तूफानी हवा, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi ncr weather update yellow and orange alert for two days

नया पश्चिमी विक्षोभ फिर बरपाएगा कहर, दिल्ली-NCR में येलो-ऑरेंज अलर्ट; 70 की स्पीड से चलेगी तूफानी हवा

Delhi-ncr weather update : उत्तर-पश्चिम भारत में 29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 29 और 30 मई को दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ बारिश होने, बिजली चमकने और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 29 May 2025 02:44 PM
share Share
Follow Us on
नया पश्चिमी विक्षोभ फिर बरपाएगा कहर, दिल्ली-NCR में येलो-ऑरेंज अलर्ट; 70 की स्पीड से चलेगी तूफानी हवा

Delhi-ncr weather update : उत्तर-पश्चिम भारत में 29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 29 और 30 मई को दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ बारिश होने, बिजली चमकने और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.4 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार और शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो और शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही 40 से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को दिल्ली में अधितकम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही बारिश होने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। आंधी की स्पीड 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इस दिन हल्की से मध्य बारिश होने 70 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से आंधी चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान थोड़ा नीचे गिरकर 35 सो 37 डिग्री के बीच और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दिन भी बूंदाबादी और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। रविवार को बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

सोमवार को एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहने की उम्मीद है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मध्यम श्रेणी में रहा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 143 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।