ग्राहकों पर ऐसा चला इस SUV का जादू, एक का वेटिंग पीरियड तो डीलरएंड पर पता चलेगा; हेक्टर, सफारी से मुकाबला
महिंद्रा की XUV700 SUV की बाजार में डिमांड तेजी से बढ़ रही है। फाइनेंशिय ईयर 2025 में इस मॉडल ने साल की शुरुआत में 2.5 लाख की बिक्री का आंकड़ा छू लिया है।

महिंद्रा की XUV700 SUV की बाजार में डिमांड तेजी से बढ़ रही है। फाइनेंशिय ईयर 2025 में इस मॉडल ने साल की शुरुआत में 2.5 लाख की बिक्री का आंकड़ा छू लिया है। हाई डिमांड के चलते कंपनी इसके प्रोडक्शन पर भी तेजी से काम कर रही है। इस वजह से इसका वेटिंग पीरियड काफी मेंटेने करके रखा है। इस SUV के पेट्रोल और डीजल वैरिएंट पर मई में 1 महीने तक का ही वेटिंग पीरियड है। ऐसे में आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इसके सभी वैरिएंट के वेटिंग पीरियड के बारे में जान लीजिए।
महिंद्रा XUV700 वेटिंग पीरियड मई 2025 | ||
ट्रिम | पेट्रोल और डीजल | प्राइस रेंज |
MX | 1 महीने तक | ₹14.49-₹15.49 लाख |
AX5 S | 1 महीने तक | ₹16.89-₹19.24 लाख |
AX5 | 1 महीने तक | ₹18.34-₹20.64 लाख |
AX7 | 1 महीने तक | ₹19.49-₹23.04 लाख |
AX7 L | 1 महीने तक | ₹22.24-₹25.14 लाख |
ESP/ 6-सीटर/डुअल टोन | डीलरशिप एंड | डीलरशिप एंड |
मार्च में ज्यादातर वैरिएंट के लिए 2 सप्ताह तक के वेटिंग टाइम की तुलना में अब महिंद्रा XUV700 के ज्यादातर वैरिएंट पर डिलीवरी का समय 1 महीने तक है, चाहे पावरट्रेन का कोई भी विकल्प चुना गया हो। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि टॉप-स्पेक XUV700 AX7 L के लिए वेटिंग पीरियड 1 महीने पर जारी है, जबकि ESP, 6-सीट लेआउट और डुअल-टोन एक्सटीरियर ऑप्शन वाले वैरिएंट के लिए कोई तय वेटिंग पीरियड नहीं है।
महिंद्रा ने मार्च में XUV700 एबोनी लॉन्च की और पुष्टि की कि यह इसकी फ्लैगशिप ICE SUV का आखिरी अपडेट होगा। MG हेक्टर, हुंडई अल्काजार, टाटा सफारी और टाटा हैरियर जैसे मॉडल को टक्कर देने वाली इस कार में 200hp पावर वाला 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 155hp और 185hp ट्यूनिंग वाले 2.2-लीटर डीजल के साथ उपलब्ध है। दोनों में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। XUV700 की कीमत वर्तमान में 14.49 लाख-25.14 लाख रुपए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।