मात्र ₹6.89 लाख में लॉन्च हुई नई गजब CNG SUV, माइलेज होगा काफी शानदार; मारुति ब्रेजा से सीधी टक्कर
नई निसान मैग्नाइट सीएनजी (Nissan Magnite CNG) लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 6.89 लाख रुपये से शुरू होती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

अगर आप एक दमदार, किफायती और स्टाइलिश SUV की तलाश में हैं, जो पेट्रोल की महंगाई में आपकी जेब पर हल्की पड़े, तो निसान (Nissan) की ये नई पेशकश आपके लिए ही है। निसान इंडिया (Nissan India) ने अपनी लोकप्रिय SUV मैग्नाइट (Magnite) का CNG वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि ये एक रेट्रोफिट (retrofit) विकल्प के रूप में उपलब्ध कराया गया है।
क्या है रेट्रोफिट CNG?
निसान मैग्नाइट (Magnite) CNG कोई अलग मॉडल नहीं है, बल्कि इसे आपके मौजूदा पेट्रोल वैरिएंट में डीलर लेवल पर CNG किट लगवाकर तैयार किया जाएगा। कंपनी ने इसकी शुरुआत 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन वैरिएंट्स के साथ की है। इसकी कीमतें 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।
वैरिएंट | CNG | पेट्रोल |
Visia | Rs 6.89 लाख | Rs 6.14 लाख |
Visia+ | Rs 7.39 लाख | Rs 6.64 लाख |
Acenta | Rs 8.04 लाख | Rs 7.29 लाख |
N-Connecta | Rs 8.72 लाख | Rs 7.97 लाख |
Tekna | Rs 9.67 लाख | Rs 8.92 लाख |
Tekna+ | Rs 10.02 लाख | Rs 9.27 लाख |
कहां-कहां मिलेगा यह विकल्प?
निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) CNG फिलहाल 7 राज्यों में उपलब्ध है। इसमें दिल्ली-NCR, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं। इसकी बुकिंग 1 जून 2025 से शुरू होगी और जल्द ही इसे अन्य राज्यों में भी पेश किया जाएगा।
कितना लगेगा एक्स्ट्रा?
CNG वैरिएंट्स में पेट्रोल मॉडल्स के मुकाबले 75,000 का अतिरिक्त खर्च आएगा। यह किट Motozen कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है और इसे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फिटमेंट सेंटर्स में इंस्टॉल किया जाएगा।
इंजन और माइलेज की बात
निसान मैग्नाइट (Magnite) CNG में वही 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 72PS पावर और 96Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। हालांकि, CNG मोड में पावर थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन माइलेज में जबरदस्त सुधार की उम्मीद है, जो इस SUV को और भी किफायती बनाएगा।
क्या Turbo-CNG मिलेगा?
फिलहाल, मैग्नाइट (Magnite) CNG में टर्बोचार्ज्ड इंजन का विकल्प नहीं है, जो कि एक मिसिंग पॉइंट है। अभी तक भारतीय बाजार में सिर्फ टाटा नेक्सन सीएनजी (Tata Nexon CNG) ही एकमात्र SUV है, जो टर्बो-CNG ऑप्शन देती है।
किन वैरिएंट्स में मिलेगी CNG किट?
मैग्नाइट सीएनजी (Magnite CNG) को कंपनी ने 6 पेट्रोल वैरिएंट्स में उपलब्ध कराया है, जिनमें बेस मॉडल XE से लेकर मिड-स्पेक XV तक शामिल हैं। इससे ग्राहकों को कीमत और फीचर्स के हिसाब से बेहतर विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी।
निसान मैग्नाइट सीएनजी (Nissan Magnite CNG) उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो SUV लुक के साथ किफायती फ्यूल ऑप्शन चाहते हैं। हालांकि, टर्बो-सीएनजी (Turbo-CNG) की कमी थोड़ी अखर सकती है। फिर भी अपनी कीमत, फीचर्स और माइलेज के हिसाब से ये लॉन्च काफी मजबूत दावेदारी पेश करता है।अगर आप भी एक स्मार्ट खरीदारी करना चाहते हैं, तो 1 जून से अपने नजदीकी निसान (Nissan) डीलरशिप पर जरूर नजर डालें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।