16 साल के लड़के को ट्रैफिक पुलिस वाले ने रोका, लेकिन नहीं कर पाया चालान; उल्टा तारीफ करके ये बात कही
सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी रील्स से लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी विवेकानंद तिवारी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की अहमियत को समझाया है।

सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी रील्स से लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी विवेकानंद तिवारी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की अहमियत को समझाया है। दरअसल, उन्होंने एक रील बनाई है जिसमें वो एक 16 साल के लड़के को गाड़ी चलाते हुए रोक लेते हैं, लेकिन वो उसका चालान नहीं कर पाते। इतना ही नहीं, उस लड़के की वो तारीफ भी करते नजर आए। आखिरी ये हुआ कैसे, इस बात को उन्होंने रील में समझाया। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
रील्स में विवेकानंद ने बताया कि जो भी देशभर में 16 साल या उससे ज्यादा के बच्चे हैं वो सभी स्पीड लिमिट वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चला सकते हैं। इसके अलावा किसी दूसरी गाड़ी को मत चलाएं। इससे वो सेफ रहेंगे और माता-पिता भी सभी तरह की रिस्क से दूर रहेंगे। दरअसल, जिन स्कूटर की स्पीड लिमिट 25 किलोमीटर प्रति घंटे से कम होती है, उनके लिए किसी रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती। इन व्हीकल को 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी चला सकते हैं। इसके लिए उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत भी नहीं होती।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha MT-15 V2
₹ 1.7 - 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.5 - 1.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus XTEC
₹ 95,677 - 99,476

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मोटर वाहन अधिनियम 1988 के मुताबिक, 250 वाट से कम पावर आउटपुट और 25Km/h की टॉप स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। इस वजह से इन गाड़ी चलाने वालों की किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इसी वजह से रील्स में विवेकानंद भी गाड़ी चलाने वाले लड़के की तराफी करते नजर आए। हालांकि, गाड़ी कोई भी हो सुरक्षा को देखते हुए हेलमेट का इस्तेमाल जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।