शाहरुख खान के लाडले अबराम ने बहन सुहाना और मां गौरी के साथ मनाया बर्थडे, देखें इनसाइड झलकियां
गौरी खान के छोटे बेटे अबराम के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सामने आई हैं। करीबी लोगों के साथ हुई पार्टी में शाहरुख और आर्यन नहीं दिखे। वहीं सुहाना ने अपने भाई के साथ पोज दिए।

शाहरुख खान और गौरी के लाडले अबराम 12 साल के हो चुके हैं। 27 मई को उनका बर्थडे था और सिलेब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हैं। अबराम के जन्मदिन पर उनकी बड़ी बहन सुहाना और मां साथ थीं। वहीं डैड शाहरुख खान और बड़े भाई आर्यन खान नहीं दिखे। अबराम का बर्थडे नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर आर्ट्स कैफे में मनाया गया था। वहां कुछ खास लोग ही मौजूद थे।
करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेशन
शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम का सेलिब्रेशन मुंबई के NMACC सेंटर में किया गया। कैफे में छोटी सी पार्टी थी जिसमें शाहरुख खान की मैनेजेर पूजा ददलानी, अबराम की नानी, मां गौरी, बहन सुहाना के साथ कुछ करीबी लोग थे। सुहाना मिडी ड्रेस में काफी प्रिटी लग रही थीं।
लजीज खाना बनाते दिखे शेफ
NMACC.india के इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया गया है। इसमें शेफ अबराम के बर्थडे के लिए टेस्टी खाना तैयार कर रहे हैं। वहीं अबराम अपनी बहन सुहाना का हाथ पकड़कर वॉक कर रहे हैं। उनकी मां गौरी भी स्माइल करती नजर आ रही हैं। कैप्शन में लिखा है, 'मिसेज गौरी खान का फिर से स्वागत करके खुशी महसूस हो रही है- जो कि NMACC Arts Cafe की डिजाइनर हैं। उनके साथ सुहाना और परिवार के लोग अबराम के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए आए हैं।' वीडियो पर कुछ लोग आर्यन और शाहरुख खान के बारे में पूछ रहे हैं। वहीं कई लोगों ने अबराम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।