सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में बिग बी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। साल 1977 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
48 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ने 'बाहुबली 2' से भी तगड़ी कमाई की थी। आइए जानते हैं कौन सही है वो फिल्म?
अमिताभ बच्चन की हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम 'अमर अकबर एंथोनी', जो साल 1977 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था।
'अमर अकबर एंथोनी' में अमिताभ के अलावा ऋषि कपूर, विनाद खन्ना, परवीन बाबी, नीतू सिंह, शबाना आजमी, प्राण और निरूपा रॉय जैसे दिग्गज कलाकार थे।
ये फिल्म तीन बिछड़े भाईयों की कहानी पर बनी थी, जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं। बिछड़ते ही ये तीनों भाई अलग-अलग धर्मों में बड़े होते हैं। फिल्म ने दर्शकों को जहां खूब हंसाया वहीं, कई सीन में दर्शकों को इमोशनल भी किया।
ये फिल्म ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी काफी हिट रहे। मूवी में मूवी में विनोद खन्ना (अमर), ऋषि कपूर (अकबर) और अमिताभ बच्चन (एंथनी) के रोल में थे। ये कहनी अमर, अकबर और एंथनी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। इस फिल्म को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।
'अमर अकबर एंथोनी' के बजट की बात करें तो ये विकिपीडिया के मुताबिक, इस मूवी का बजट करीब 1 करोड़ रुपये था। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी और वर्ल्डवाइड 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इस हिसाब से देखा जाए, तो इसका कलेक्शन 'बाहुबली 2' के कलेक्शन से भी ज्यादा बैठता है। 48 साल पहले इस फिल्म ने आज की कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा था।
बिग बी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर' और 'आनंद' जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।