Youth Clash in Padum Tola Market One Seriously Injured पूर्व के विवाद में मारपीट में एक घायल, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsYouth Clash in Padum Tola Market One Seriously Injured

पूर्व के विवाद में मारपीट में एक घायल

अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। बाजार स्थित पदुम टोला में पूर्व के विवाद को लेकर गुरुवार को दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में एक युवक बुरी तरह...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 30 May 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व के विवाद में मारपीट में एक घायल

अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। बाजार स्थित पदुम टोला में पूर्व के विवाद को लेकर गुरुवार को दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पदुमटोला निवासी महेश कुमार व संजीत कुमार गुरुवार को किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। घटना में महेश कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।