कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग मुखर
प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागवत डसीला पर नगर व्यापार मंडल को बदनाम करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने कुछ अस्थायी सदस्यों की रसीदें सोशल मीडिया पर साझा कीं।...
प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर नगर व्यापार मंडल को जबरन बदनाम करने का आरोप लगाया है। कुछ अस्थायी सदस्यों की रसीदों को फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से डाला है। उन्होंने कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जल्द करने की मांग की है। कोतवाल को दिए ज्ञापन में व्यापारियों का कहना है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागवत डसीला ने नगर व्यापार संघ की कुछ अस्थाई सदस्य की रसीदों को फेसबुक में और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से 28 मई को डाला है। इसमें उन्होंने नगर व्यापार संघ को बदनाम करने की नीयत से उस पोस्ट को डाला, जिसमें बागेश्वर नगर व्यापार संघ को अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है।
27 मई को बागेश्वर नगर व्यापार संघ पर सरकारी भूमि में अतिक्रमण और पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा करके बनाए मॉल से मिलकर पैसा खाने की बात करके नगर व्यापार संघ को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने दोनों मामलों का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में नवीन वर्मा, अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल, महामंत्री प्रमोद गोयल कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कार्की, हरीश सोनी, कवि जोशी, राहुल साह, हेम जोशी, पुष्कर किरमोलिया, जगदीश कार्की, प्रकाश मिश्रा आदि शामिल हैं। इधर कांग्रेस के भगत डसीला का कहना है कि उन्होंने किसी व्यापार संघ पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने व्यापार संघ से अवैध वसूली करने वाले का हिसाब-किताब लेने की बात की है। तकरीबन तीन सालों में कितनी वसूली की गई है। किस-किस से की गई है। सभी रसीदें जमा कर मामले की जांच करने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।