अग्रवाल समाज का द्विवार्षिक चुनाव का मतदान शुरू
Prayagraj News - प्रयागराज में अग्रवाल समाज का द्विवार्षिक चुनाव रामबाग में शुरू हुआ। मतदान सुबह 10 से 2 बजे तक हो रहा है। पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल और पीयूष रंजन अग्रवाल के दो गुट के प्रत्याशी हैं। बुजुर्ग...
प्रयागराज। अग्रवाल समाज का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को रामबाग स्थित कुंज बिहारी अग्रवाल अतिथि गृह में शुरू हुआ। मतदान सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा। चुनाव को लेकर दोनों पक्ष के कार्यकर्ता मतदान स्थल पर मतदाताओं से मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गर्मी के बावजूद बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष उत्साह से मतदान करने पंहुच रहे हैं। चुनाव मैदान में पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल और पीयूष रंजन अग्रवाल के दो गुट के प्रत्याशी हैं। लगभग 1000 मतदाता हैं जिनमें 70 से 80 मतदान होने की संभावना है। अग्रवाल समाज की ओर से पहली बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया जा रहा है।
सुबह 10:15 बजे तक 115 लोग मतदान कर चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान भी तैनात हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।