12 लाख रुपये के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Prayagraj News - प्रयागराज में पूरामुफ्ती पुलिस और एसओजी ने अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 47.710 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी की पहचान...

प्रयागराज। पूरामुफ्ती पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 47.710 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे डाट पुल मंदर के समीप एक तस्कर अवैध गांजा की सप्लाई करने के लिए मौजूद है। पुलिस टीम ने तत्काल घेरेबंदी कर संजय सिंह उर्फ जोखू निवासी किराव थाना हंडिया को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से अवैध गांजा की तस्करी में लिप्त है।
पुलिस संजय सिंह के गिरोह में शामिल अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।