Mystery of Unknown Elderly Man s Body Found by Local Police in Bihar नहर किनारे से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsMystery of Unknown Elderly Man s Body Found by Local Police in Bihar

नहर किनारे से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

पेज तीनपेज तीन दिनारा ,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद की है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 30 May 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
नहर किनारे से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

दिनारा ,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद की है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ली। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुरुआरे के बराढ़ी गांव के पश्चिम नहर के किनारे शीशम के पेड़ के नीचे लवारिस हालत में पड़े एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया सम्भवतः लू लगने से वृद्ध व्यक्ति की मौत होना प्रतीत हो रही है।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।