World No Tobacco Day Celebrated with Awareness Rally in Sasaram विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली प्रभात फेरी, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsWorld No Tobacco Day Celebrated with Awareness Rally in Sasaram

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

सासाराम, निज संवाददाता।सासाराम, निज संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी को प्रधान जिला जज अनुज...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 30 May 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

सासाराम, निज संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी को प्रधान जिला जज अनुज कुमार जैन, जिला जज एक पंकज कुमार मिश्र, सीजेएम सचिन कुमार मिश्र व प्राधिकार सचिव कुमार कृष्ण देव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया जाता है कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर निकली प्रभात फेरी कचहरी से होकर सर्किट हाउस मोड, पोस्टऑफिस चौक से होकर गुजरी। इस दौरान तंबाकू का सेवन नहीं करने से संबंधित नारे लगाये गए। लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया।

प्रभात फेरी में पैनल अधिवक्ताओं के अलावे पारा लीगल स्वयंसेवकों के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रधान जिला जज ने बताया कि शनिवार को तंबाकू का सेवन नहीं करने को लेकर शपथ दिलायी जाएगी। फोटो नंबर- 11 कैप्शन- कचहरी परिसर से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रधान जिला जज अनुज कुमार जैन, जिला जज एक पंकज मिश्र, सीजेएम सचिन कुमार मिश्र व सचिव कुमार कृष्ण देव।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।