₹67.65 लाख इस SUV की कीमत, लेकिन फिर भी 3 हफ्ते में सारी यूनिट सेल; ऐसा क्या खास कि लोगों ने बंद आंखों से खरीदा
जीप रैंगलर (Jeep Wrangler) Willys ‘41 स्पेशल एडिशन की सिर्फ 30 यूनिट्स भारत आई थीं, जो मात्र 3 हफ्तों में पूरी तरह सेल हो गई। इसकी कीमत 67.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

अगर आप जीप (Jeep) के दीवाने हैं, तो शायद आपको ये सुनकर थोड़ी जलन हो सकती है कि जीप रैंगलर (Jeep Wrangler) Willys ‘41 स्पेशल एडिशन की सिर्फ 30 यूनिट्स भारत में आईं और वो भी मात्र 3 हफ्तों में पूरी तरह बिक गईं, जिसकी कीमत 67.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। ये ग्राहकों की एक कलेक्टर्स ड्रीम SUV थी। आइए जानते हैं कि इस लिमिटेड एडिशन में ऐसा क्या खास है, जिसने इतनी जल्दी इस SUV को 'सोल्ड आउट' करवा दिया। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Jeep Wrangler
₹ 67.65 - 73.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Grand Cherokee
₹ 67.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW X3
₹ 75.8 - 77.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jaguar F-Pace
₹ 72.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi Q5
₹ 66.99 - 73.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo XC60
₹ 69.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सेना से प्रेरित लुक – 1941 की यादें ताजा
इस स्पेशल एडिशन का नाम और डिजाइन दोनों ही जीप (Jeep) के मिलिट्री इतिहास को सलाम करते हैं। इसे ‘41 ग्रीन’ कलर में पेश किया गया था, जो पुरानी Willys मिलिट्री जीप (Jeep) की याद दिलाता है। साथ ही '1941' का हुड डेकल इसकी विरासत को दर्शाता है। यही वो साल था, जब पहली Willys Jeep ने मिलिट्री सर्विस में कदम रखा था। यह एडिशन अन्य कलर ऑप्शन जैसे व्हाइट, ब्लैक, रेड और ग्रे में भी उपलब्ध थी।
दमदार एक्सेसरीज और स्टाइलिश फीचर्स
इस एडिशन को रैंगलर रुबिकॉन (Wrangler Rubicon) वैरिएंट के बेस पर तैयार किया गया है, लेकिन इसमें कुछ खास फीचर्स जोड़े गए हैं। जैसे कि इसमें पावर्ड साइड स्टेप्स, फ्रंट एंड रियर डैशकैम, ऑल-वेदर फ्लोर मैट्स और नए ग्रैब हैंडल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा 4.65 लाख एक्स्ट्रा देकर ग्राहक इसमें सनराइडर रूफटॉप, साइड लैडर और रूफ कैरियर जैसे एडवेंचर-स्टाइल ऐड-ऑन भी ले सकते थे।
इस लिमिटेड एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 270hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। ये फुल-टाइम 4x4 ड्राइव सिस्टम के साथ आती है।
लिमिटेड यूनिट्स = एक्सक्लूसिव स्टेटमेंट
भारत जैसे बाजार में जहां अब लग्जरी SUVs के लिए बड़ी डिमांड है, वहां इस तरह के लिमिटेड एडिशन मॉडल एक प्रेस्टीज स्टेटमेंट बनते जा रहे हैं। जीप (Jeep) की तरह ही अब लैंड रोवर (Land Rover), मर्सिडीज (Mercedes) और अन्य ब्रांड्स भी भारत के लिए स्पेशल एडिशन ला रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।