International Educational Summit Honors 12 NGOs in Ayodhya अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम में सराहनीय कार्य के लिए 12 संस्थाएं सम्मानित, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsInternational Educational Summit Honors 12 NGOs in Ayodhya

अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम में सराहनीय कार्य के लिए 12 संस्थाएं सम्मानित

Ayodhya News - अयोध्या के श्रीराम ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम में 12 स्वयंसेवी संस्थाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 10 पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ। पुलिस सब इंस्पेक्टर रणजीत...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 30 May 2025 01:46 AM
share Share
Follow Us on
अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम में सराहनीय कार्य के लिए 12 संस्थाएं सम्मानित

अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी के श्रीराम ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम कार्यक्रम में 12 स्वयंसेवी संस्थाओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसी के साथ 10 पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। जिनमें सृजन स्मारिका में सम्मानित होने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं के सराहनीय कार्यों का उल्लेख भी किया गया। इस दौरान सुरक्षा के साथ सेवा भावना के कारण खाकी वाले गुरूजी के नाम से पहचान रखने वाले पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को भी सम्मानित किया गया। श्रीरामलीला समिति, रुदौली, अयोध्या के कमलेश कुमार मिश्र ,श्रीराम अवध अंध ज्ञान विद्यालय समिति के पंकज कुमार ,अन्नपूर्णा रसोई के संस्थापक राजेश चौबे ,जी.बी.टी.सी के किरण दीप संधु ,भरतकुण्ड महोत्सव के सचिव अम्बरीश चन्द्र पाण्डेय ,कुछ पल फाउंडेशन की नीलम मंध्यान ,अपना स्कूल( वंचित वर्ग के बच्चों के लिए समर्पित) के संस्थापक रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी, अयोध्या कला, संस्कृति महाकुंभ के संयोजक एस.बी.सागर प्रजापति, श्री दीनबन्धु चिकित्सालय, अयोध्या के डी.एन.मिश्रा और श्रीनिवास गुप्ता ,रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के संस्थापक आकाश गुप्त, रामनगरी की रामलीला पुस्तक के लेखक केशव बिगुलर ,पब्लिक सेवा संस्थान के संस्थापक राहुल श्रीवास्तव को अपनी-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

इससे पहले शैक्षिक संगोष्ठी भी आयोजित की गई। इस अवसर पर महंत कमलनयन दास, महंत डॉ रामविलास वेदांती, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक राम चंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज डॉ कृष्ण चंद्र वर्मा, पद्मश्री डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम संयोजक अंतर्राष्ट्रीय कला साहित्य संस्कृति, अयोध्या के राष्ट्रीय संयोजक मनीष देव ने आभार प्रकट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।