जैविक खाद से करें मोटे अनाज की खेती
पुरनहिया में खरीफ 2025 के लिए शारदीय महाअभियान का आयोजन किया गया। प्रमुख प्रमोद साह और बीडीओ जितेंद्र कुमार ने उद्घाटन किया। किसानों ने जैविक खाद और मोटे अनाज पर जोर दिया। किसानों ने कृषि कार्यालय में...
पुरनहिया, एसं.। प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2025 सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के ई किसान भवन में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन प्रमुख प्रमोद साह,बीडीओ जितेंद्र कुमार राम व बीपीआरओ रोमन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। बीडीओ ने किसानों को पारंपरिक तरीके से जैविक खाद का प्रयोग कर खेती करने एवं मोटे अनाज के उत्पादन पर बल दिया। प्रखंड प्रमुख ने किसानों को खेती के अलावा पशुपालन करने का भी सुझाव दिया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी गोपाल शंकर पाठक ने खरीफ 2025 के लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संदर्भ मे विस्तृत जानकारी दी।जिसके
तहत प्रखंड को हाइब्रीड धान का बीज 51.60 क्विंटल प्राप्त है,जो अनुदानित दर 150 रुपए प्रति किलो किसानों को दिया जाएगा। किसानों मे बीएओ के कार्यकलाप के प्रति गहरी नाराजगी दिखी।किसानों का कहना था कि कृषि पदाधिकारी कार्यालय मे मिलते ही नहीं है। इस पर बीडीओ ने कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सप्ताह मे दो दिन कृषि कार्यालय में बैठेंगे। किसानों का कहना था कि प्राकृतिक खेती के लिए प्रखंड मे एक पंचायत के दो राजस्व ग्राम का ही चयन क्यों हुआ।अलग अलग पंचायत के राजस्व ग्राम का चयन क्यों नही किया गया। अदौरी पंचायत के किसानों का आरोप था कि प्रखंड का सबसे बड़ा राजस्व ग्राम होने के बावजूद बीज ग्राम एवं अन्य योजनाओं से क्यों महरूम किया जाता है। किसानों का आरोप था कि खरीफ 2024 में बाढ़ से नुकसान के बावजूद कृषि विभाग के वजह से किसानों को वास्तविक लाभ से वंचित होना पड़ा। किसानों का यह भी आरोप था खरीफ 2024 क्रॉप कटिंग संबंधित प्रयोगकर्ता राकेश पासवान द्वारा वास्तविक वजन से अधिक रिपोर्ट करने के वजह से किसानों को फसल सहायता का लाभ नहीं मिल सका। अदौरी के किसानों का आरोप था कि पंचायत के कृषि समन्वयक के असहयोगात्मक रवैया की वजह से मूंग बीज से लेकर अन्य योजनाओं के लाभ से किसान वंचित रह जाते है।कार्यक्रम मे कृषि कार्यालय के सभी कर्मी सहीत दर्जनों किसान उपस्थित थें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।