Weather Fluctuations in Munger Cloudy Skies and Humidity Persist धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, हल्की बारिश संभव, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWeather Fluctuations in Munger Cloudy Skies and Humidity Persist

धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, हल्की बारिश संभव

मुंगेर में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बुधवार को तेज धूप के बाद गुरुवार को बादल छाए रहे। दिन भर उमस बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। तापमान...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 30 May 2025 01:45 AM
share Share
Follow Us on
धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, हल्की बारिश संभव

मुंगेर, एक संवाददाता। शहर के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। बुधवार को तेज धूप के बाद गुरुवार की सुबह बादल छाये रहे। लेकिन दोपहर में छांव-धूप का खेल चलने से उमस से लोग परेशान रहे। मौसम में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला दिन भर जारी रहा। हालांकि, कई बार ऐसा लगा कि, बारिश शुरू हो जाएगी, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन में वर्षा नहीं हुई। हालांकि, जिले में अभी भी 9 मिमी तक की हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही दिन भर मध्यम गति की दक्षिणी-पूर्वी हवा चलती रही, जिसकी रफ्तार लगभग 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

हवा और बादलों की आवाजाही से वातावरण में नमी भी बनी रही। इसके साथ ही तापमान में भी कमी आई। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। ऐसे में गुरुवार के मूंगे का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी घने काले बादल छाए रहेंगे और जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही आज भी दक्षिणी-पूर्वी दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं, तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन यदि हल्की वर्षा हुई और बादल तथा तेज हवाएं सक्रिय रहीं, तो गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है। कहते हैं वैज्ञानिक: आने वाले एक-दो दिनों तक मुंगेर में मौसम की ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। इसके साथ-साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। वर्षा के दौरान आंधी-तूफान के साथ बादलों के गरजने एवं बिजली से चलने की संभावना है। लोग मौसम की स्थिति को देखकर ही घर से बाहर निकलें। -मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, केविके, मुंगेर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।