DM Inspects Flood Prevention Works on Sharda River and Explores Tourism Potential at Gomti River सनेढ़ी तटबंध पर बाढ़ बचाव कार्य देखे, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDM Inspects Flood Prevention Works on Sharda River and Explores Tourism Potential at Gomti River

सनेढ़ी तटबंध पर बाढ़ बचाव कार्य देखे

Pilibhit News - डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने शारदा नदी के दांये तट पर चल रहे बाढ़ से बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पिंचिंग, जियो बैग और स्पर कार्यों की गुणवत्ता को परखा। इसके अलावा, डीएम ने गोमती नदी के तट पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 31 May 2025 06:35 AM
share Share
Follow Us on
सनेढ़ी तटबंध पर बाढ़ बचाव कार्य देखे

डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने गभिया सहराई के शारदा नदी के दांये तट पर स्थित सनेढी तटबंध पर चल रहे बाढ़ से बचाव के लिए कराये जा रहे पिंचिंग, जियो बैग व स्पर कार्यों को मौके पर पहुंच कर देखा। डीएम ने प्रोजेक्ट में स्वीकृत किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली और चल रहे कार्यों को देखा एवं गुणवत्ता परखी गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना शासन द्वारा भूमि के कटान को सुरक्षित करने के लिए स्वीकृति की गई है। जिसके अंतर्गत जियो बैग व परक्यूपाइन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ उन्होंने निर्देश देते हुये कहा कि अवशेष कार्य को समय से पूर्ण कराएं।

स्पर को भी मौके पर देखा। स्पर कार्य पिचिंग, जीईओ बैग व परक्यूपाइन की गुणवत्ता को भी परखा गया।। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता शारदा सागर खण्ड बृजेश कुमार पोरवाल, सहायक अभियन्ता द्वितीय जूनियर इंजीनियर आदि रहे। गोमती के तट पर पहुंचे डीएम माधोटांडा। गोमती नदी के तट पर भी डीएम माधोटांडा में पहुंचे। यहां पर्यटन की संभावनाओं को तलाशा। साथ ही यहां मौजूद लोगों से संवाद किया। बता दें कि दो बार केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय से यहां टीम पहुंच कर सर्वे कर चुकी है। ताकि यहां सौदर्यीकरण कराया जा सके। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद भी इस बारे में केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल से पिछले दिनों मिले थे। इसी क्रम में डीएम ने भी पहुंच कर मुआयना किया। एसडीएम महिपाल सिंह भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।