बाइकों की टक्कर में दो घायल
Pilibhit News - पूरनपुर में असम हाईवे पर दो बाइकों की भिडंत में हरजीत सिंह और दीपक घायल हो गए। हरजीत सिंह को गंभीर चोटें आईं और उन्हें रेफर किया गया। यह हादसा गंगा राइस मिल के पास हुआ। दोनों घायलों को सीएचसी में...
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 31 May 2025 06:35 AM

पूरनपुर। असम हाईवे पर दो बाइकों की भिडंत में दो लोग घायल हो गए। एक को रेफर किया गया है। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव कजरी के रहने वाले हरजीत सिंह शाम को अपनी बाइक से पूरनपुर आ रहे थे। हाईवे पर गंगा राइस मिल के पास सामने से आ रही एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आमने सामने हुई टक्कर में हरजीत सिंह और दूसरी बाइक पर सवार सुल्तानपुर गांव का रहने वाले दीपक घायल हो गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी से हरजीत सिंह को रेफर किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।