Poonam Devi Withdraws Nomination in Marwa By-Election Six Candidates Remain मैरवा नपं के अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव में पूनम देवी ने नामांकन वापस लिया, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPoonam Devi Withdraws Nomination in Marwa By-Election Six Candidates Remain

मैरवा नपं के अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव में पूनम देवी ने नामांकन वापस लिया

मैरवा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में पूनम देवी ने नामांकन वापसी के पहले दिन अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब चुनाव में कुल छह प्रत्याशी बचे हैं। चुनाव चिन्ह के इंतजार में प्रत्याशियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 11 June 2025 01:41 PM
share Share
Follow Us on
 मैरवा नपं के अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव में पूनम देवी ने नामांकन वापस लिया

मैरवा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को लेकर उपचुनाव में नामांकन वापसी के पहले दिन पूनम देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। पूनम देवी नगर पंचायत के वार्ड सदस्य दुर्गेश कुमार की पत्नी हैं। दुर्गेश कुमार आरटीआई कार्यकर्ता भी हैं।अब चुनाव में कुल छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं। हालाकिं नाम वापसी में दो दिन और बाकी हैं। दूसरी ओर नामांकन के बाद प्रत्याशी अब चुनाव चिन्ह का इंतजार कर रहे हैं। नामांकन के बाद चुनावी सरगर्मी सुस्त दिख रही है। गर्मी भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। चुनाव चिन्ह के आवंटन के बाद चुनावी सरगर्मी तेज होने की संभावना है।

एक प्रत्याशी के चुनाव से नाम वापस लेने की चर्चा पूर्व से हो रही थी। कुल सात ने नामांकन किया था। ऐसे में एक के नाम वापस होने की स्थिति में छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। चुनाव के बीच भीषण गर्मी का असर जनसंपर्क पर पड़ रहा है। तेज गर्मी के बीच चुनाव प्रचार धीमा चल रहा है। चुनाव चिन्ह नहीं होने को लेकर भी समर्थक और प्रत्याशी चुनाव कैंपेन को लेकर गंभीर नही है। प्रत्याशी भ्रमण को लेकर दोपहर के बजाय सुबह और शाम को प्राथमिकता दे रहे है। चुनाव प्रचार के बीच पूर्व अध्यक्ष किसमती देवी के खिलाफ चल रहे फैसले को लेकर प्रत्याशियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। किसमती देवी के द्वारा चुनाव आयोग के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी गई है। जिसके 16 जून को कोर्ट के ग्रीष्मकालिन आवकाश समाप्त होने पर कभी भी इस मामले में फैसला आने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।