Protest Against Police Misconduct in Nautan by MLC Amarjeet Kushwaha and INUS Leaders नौतन में माले का थाने पर घेराव कर प्रदर्शन , Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsProtest Against Police Misconduct in Nautan by MLC Amarjeet Kushwaha and INUS Leaders

नौतन में माले का थाने पर घेराव कर प्रदर्शन

नौतन में माले समर्थकों ने विधायक अमरजीत कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस के कार्यशैली और मनमानी रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिला-पुरुषों ने थाने का घेराव किया और पुलिस विरोधी नारे लगाए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 25 May 2025 03:43 PM
share Share
Follow Us on
  नौतन में माले का थाने पर घेराव कर प्रदर्शन

नौतन, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के कार्यशैली व पुलिस के मनमानी रवैए से नाराज माले समर्थकों ने विधायक अमरजीत कुशवाहा व प्रखंड कमेटी सदस्य व इनौस के प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह कुशवाहा व प्रखंड सचिव शिवजी साहनी, जिरादेई प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों महिला-पुरुष हाथ में लाल झंडा लिए तथा पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। नाराज माले समर्थक थाने पुलिस के कार्यशैली से नाखुश व पुलिस की मनमानी रवैए सहित चार सूत्री मांग को लेकर थाने पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बाजार में पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाल थाने के समीप पहुंच सभा किया।

अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि जनता की सवालो पर हमलोग निरंतर लड़ते रहे हैं। आगे भी लड़ते रहेंगे। प्रखंड सचिव शिवजी साहनी ने कहा कि पुलिस को लोगों के प्रति अपना कार्यशैली बदलना पडेगा। जिरादेई प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार में सभी प्रशासनिक महकमें का मनोबल बढ़ा हुआ है। इनौस के प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह कुशवाहा ने कहा कि थाना क्षेत्र के अगर किसी गांव से अगर इस तरह की शिकायत आती है तो हमलोग यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। एक प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष से मिलकर अपने मांगों को रखा। घेराव व प्रदर्शन करने वालो में माया कुशवाहा,मदन यादव, अच्छेलाल कुशवाहा, जयचंद राम,विनोद कुशवाहा,नंद किशोर सिंह,अनुप राम आदि शामिल थे। क्या कहते है थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने थाने के घेराव की बात से इंकार करते हुए कहा कि माले के लोग थाने पर आये हुए थे। उनकी बातों को सुन हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया गया। माले विधायक अमरजीत कुशवाहा ने मांग पत्र दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।