Robbery in Siwan Thieves Steal Jewelry Worth 20 Lakhs from Locked Home बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति उड़ाई, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRobbery in Siwan Thieves Steal Jewelry Worth 20 Lakhs from Locked Home

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति उड़ाई

सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र के आंकोपुर गांव में चोरों ने बंद घर से लाखों रुपये के गहने चुरा लिए। घटना सोमवार रात को हुई, जब चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोरी की। स्थानीय लोगों के अनुसार चोरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 18 June 2025 02:14 PM
share Share
Follow Us on
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति उड़ाई

सीवान, नगर प्रतिनिधि। महादेवा थाना क्षेत्र के आंकोपुर गांव में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बना डाला। चोरी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति चोरी किए जाने की बात बतायी जा रही है। घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। बताया गया है कि छोटेलाल शाह के बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे गहनों सहित कीमती सामानों की चोरी कर ली गयी है। इधर मंगलवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति खेत की ओर जा रहा था, तभी इसकी नजर घर के खुले दरवाजे पर पड़ी।

उसे कुछ संदेह हुआ और इसकी जानकारी छोटेलाल शाह के चचेरे भाई को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। स्थानीय लोगों की मानें तो चोरों ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य का जेवरात व अन्य कीमती सामान की चोरी की है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन गृहस्वामी के लौटने के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही महादेवा थाने की भी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।