सड़क दुर्घटना में युवक घायल
सिसवन क्षेत्र में गंगपुर गांव के पास मंगलवार को बाइक दुर्घटना में मनीष कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया। मनीष स्थानीय...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 12 June 2025 02:56 PM

सिसवन। थाना क्षेत्र के गंगपुर गांव के समीप सिसवन - सीवान स्टेट हाईवे पर मंगलवार की देर शाम बाइक से हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल की मरहम पट्टी की गई। घायल स्थानीय गांव निवासी बृजमोहन सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।