Severe Storm Causes Deaths and Destruction in Siwan District सीवान में आंधी- पानी से 5 की मौत, आधा दर्जन घायल, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSevere Storm Causes Deaths and Destruction in Siwan District

सीवान में आंधी- पानी से 5 की मौत, आधा दर्जन घायल

सीवान जिले में सोमवार को अचानक आई आंधी- पानी ने महाराजगंज अनुमंडल के सभी प्रखंडों में भारी तबाही मचाई। आंधी में 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। सौ से अधिक बिजली के पोल और दो सौ से अधिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 3 June 2025 02:27 PM
share Share
Follow Us on
 सीवान में आंधी- पानी से 5 की मौत, आधा दर्जन घायल

सीवान, हिन्दुस्तान टीम। जिले में दोपहर के बाद सोमवार को अचानक आई आंधी- पानी से महाराजगंज अनुमंडल के सभी प्रखंडों व सीवान अनुमंडल के एक प्रखंड बड़हरिया में भारी तबाही हुई है। अचानक आई आंधी में पेड़ गिरने से दबकर अलग- अलग जगहों पर कुल 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं, करीब पांच लोग घायल हो गए हैं। आंधी में करीब सौ से अधिक बिजली के पोल गिर गए हैं, वहीं दो सौ से अधिक पेड़ भी गिर उखड़ गए हैं। इससे प्रमुख मार्गों पर आवागमन भी बाधित हो गया है। पेड़ गिरन से दबकर जिन लोगों की मौत हुई है उनमें लकड़ी नबीगंज प्रखंड के माधोपुर गांव निवासी विजय प्रसाद की 60 वर्षीया पत्नी चंद्रावती देवी, भगवानपुर हाट थाने के बड़कागांव पवरिया टोल निवासी 25 वर्षीय आसिक अली, नबीगंज थाने के लखनौरा गांव निवासी कलपति देवी, बसंतपुर थाने 55 वर्षीय रामजी सिंह के पुत्र नंदकिशोर सिंह और तरवारा थाने के सतवार धोबवलिया टोला के निवासी श्रीराम कुशवाहा शामिल हैं।

तरवारा थाने के सिकंदर पुर गांव में पांच - छह लोग दीवार गिरने से दबकर घायल हो गए। सभी का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया गया है कि आंधी- पानी से महाराजगंज, बड़हरिया, तरवारा, लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर, गोरेयाकोठी, भगवानपुर हाट प्रखंडों के दर्जनों गांवों में तबाही मची है। तरवारा में श्रीराम साह की मौत उस समय हुई जब वे अपनी पलानी में सोए थे। वहीं पर अचानक आम का पेड़ गिर गया। जिससे बकर मौत हो गई। चोरवां पकड़ी में फारूद्दीन पुर- जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर पर पेड़ व बिजली के सौ से अधिक खंभे गिरने से आवागमन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। वहीं, बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। अफराद- बरौली मुख्य मार्ग पर पूरी तरह जाम लगने से करीब 5 सौ से अधिक वाहन रोड पर ही खड़े रहे। वहीं छोटे - वाहनों को दूसरे मार्ग से चलाया गया। पेड़ गिरने से वाहनों को कइ दूसरे रास्ते से चलाया जा रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनएच 531 पर पेड़ गिर जाने से जाम लग गया। इससे देर शाम तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। मलमलिया - महमदपुर एनएच पर भी पेड़ गिर जाने से दो घंटे से अधिक समय तक वाहनों का परिचालन ठप रहा। बिजली की आपूर्ति भी इन पांच- छह प्रखंडों में ठप हो गई है। एसडीएम का कहना है अनुमंडल के विभिन्न जगहों पर आंधी- पानी से पांच लोगो की मौत होने की सूचना मिली है। सरकारी प्रावधानों के अनुसार उनके परिजनों को सहायता दिलाई जाएगी। रोड पर गिरे पेड़ को हटाने का कार्य सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है। बिजली सेवा चालू करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। क्षति का आकलन कराया जाएगा। जल्दी ही सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कार्य चल रहा है। अनिता सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।