नगर पंचायत में जाम की समस्या
बसन्तपुर में नगर पंचायत के लिए जाम एक आम समस्या बन गई है। हर घंटे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। मेन रोड सब्जी मंडी और थाना चौक पर सबसे अधिक जाम होता...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 7 June 2025 03:26 PM

बसन्तपुर। नगर पंचायत के लिए जाम एक आम समस्या बन गयी है। यहां प्रत्येक घंटे जाम लगता है। नगर पंचायत में आज तक इस जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं की गयी है। एक भी बड़ी गाड़ी गुजरती है तो जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सबसे अधिक जाम मेन रोड सब्जी मंडी और थाना चौक में स्मारक के पास लगता है। नगर पंचायत की सड़क की चौड़ाई बढ़ी नहीं, लेकिन नगर पंचायत की आबादी बीस वर्षो में दोगुनी हो गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।