Former minister of Bihar became victim of sextortion during video call with girl Facebook friend cheated of Rs 20 thousand asking for two lakhs सेक्सटॉर्शन के शिकार बने पूर्व मंत्री, लड़की ने वीडियो कॉल के बाद 20 हजार वसूले; अब दो लाख और मांग रही, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Former minister of Bihar became victim of sextortion during video call with girl Facebook friend cheated of Rs 20 thousand asking for two lakhs

सेक्सटॉर्शन के शिकार बने पूर्व मंत्री, लड़की ने वीडियो कॉल के बाद 20 हजार वसूले; अब दो लाख और मांग रही

जिस युवती ने पूर्व मंत्री को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया है वह उनकी फेसबुक फ्रेंड है। अक्सर वह नेताजी को कॉल करती थी और दोनों के बीच बात होती थी।  पिछले दिनों युवती ने नेताजी को वीडियो कॉल कर दिया।

Sudhir Kumar लाइव हिंदुस्तान, पटनाSat, 30 Sep 2023 07:38 PM
share Share
Follow Us on
सेक्सटॉर्शन के शिकार बने पूर्व मंत्री, लड़की ने वीडियो कॉल के बाद 20 हजार वसूले; अब दो लाख और मांग रही

सेक्सटॉर्शन की घटनाएं बिहार में आम हो गई हैं। इसकी खबरें भी आती रहती हैं। फिर भी अच्छे अच्छे लोग इस माया जाल में फंस जाते हैं। बिहार सरकार के एक पूर्व मंत्री इसके शिकार बन गए हैं। सेक्सटॉर्शन गिरोह ने धमकी देकर उनसे बीस हजार रुपए ठग भी लिए हैं। अब उनसे दो लाख की मांग की जा रही है। पूर्व मंत्री ने पटना साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जिस युवती ने पूर्व मंत्री को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया है वह उनकी फेसबुक फ्रेंड है। अक्सर वह नेताजी को कॉल करती थी और दोनों के बीच बात होती थी।  पिछले दिनों युवती ने नेताजी को वीडियो कॉल कर दिया। हमेशा की तरह उन्होंने कॉल रिसीव कर लिया।  लेकिन, लड़की नंगी अवस्था में थी। इसे देख पूर्व मंत्री ने तत्काल कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। लेकिन, इसके पहले युवती ने स्क्रीनशॉट काट लिया।

उसके बाद सेक्स टॉर्शन गैंग उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। पहली बार में 20,000 वसूल लिए। उनकी डिमांड यहीं पूरी नहीं हुई। गिरोह के एक गुर्गे में नेताजी को फिर कॉल किया और बोला कि दिल्ली क्राइम सेल का अधिकारी बोल रहा हूं।  स्क्रीनशॉट भेज कर उसने नेताजी को जेल भेजने की धमकी दी।

थोड़ी देर बाद पूर्व मंत्री को फिर से कॉल आया।  युवति का पति बात कर एक युवक ने नेताजी को फोन किया और 2 लाख की मांग की।  उसके बाद उन्होंने साइबर थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस छानबीन कर रही है। पटना पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।