Lightning Strikes Woman Dies in Rampur After Severe Burn Injuries आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsLightning Strikes Woman Dies in Rampur After Severe Burn Injuries

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

Rampur News - रामपुर के बिलासपुर में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से किरन देवी नामक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। महिला के पति दिनेश कुमार और परिवार में कोहराम मच गया। घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 14 June 2025 03:47 AM
share Share
Follow Us on
आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

रामपुर के बिलासपुर में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौरा निवासी दिनेश कुमार मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करता है। शुक्रवार सुबह घर पर उसकी पत्नी किरन देवी और पुत्रवधू मीनाक्षी मौजूद थी। इसी बीच सुबह साढ़े आठ बजे बारिश आने पर किरन देवी छत पर पड़े कपड़े उतारने के लिए गई थी। कपड़े उतारते समय आकाशीय बिजली गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर उपनिरीक्षक संजय कुमार तेवतिया और राजस्व कर्मी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वहीं दूसरी तरफ आकाशीय बिजली गिरने से स्वार में मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।