European Parliament impose 50 percent tariffs on fertilisers other agri goods indian stock jump 15 percent 50% टैरिफ लगाने की खबर, भारत की इन कंपनी के शेयरों को खरीदने की मची लूट, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़European Parliament impose 50 percent tariffs on fertilisers other agri goods indian stock jump 15 percent

50% टैरिफ लगाने की खबर, भारत की इन कंपनी के शेयरों को खरीदने की मची लूट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2025 के मानसून सीजन के लिए सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया है, जो कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 June 2025 03:25 PM
share Share
Follow Us on
50% टैरिफ लगाने की खबर, भारत की इन कंपनी के शेयरों को खरीदने की मची लूट

Fertiliser shares: फर्टिलाइजर प्रोडक्ट्स से संबंधित कंपनियों के शेयर आज मंगलवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहे। इन कंपनी के शेयरों में आज 3 जून को जबरदस्त तेजी देखी गई। ग्लोबल डेवलपमेंट और पॉजिटिव घरेलू संकेतों के कारण फर्टिलाइजर और केमिकल त्रावणकोर (FACT) और पारादीप फॉस्फेट्स में 15 प्रतिशत तक की तेजी आई। FACT के शेयरों में 14.68 प्रतिशत तक की तेजी आई। वहीं, पारादीप फॉस्फेट्स में भी 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और यह 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, नेशनल फर्टिलाइजर्स और राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स में सत्र के दौरान 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

क्यों आ रही शेयरों में तेजी

बता दें कि फर्टिलाइजर शेयरों में तेजी के पीछे टैरिफ बढ़ोतरी की खबर है। दरअसल, यूरोपीय संसद ने हाल ही में रूस और बेलारूस से आयातित फर्टिलाइजर और अन्य कृषि वस्तुओं पर टैरिफ 50 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन किया, इस कदम को इन देशों से यूरोपीय संघ की आयात निर्भरता को कम करने के प्रयास के रूप में देखा गया। रूसी और बेलारूसी उर्वरक निर्यात से प्रतिस्पर्धा कम होने की संभावना को भारतीय उत्पादकों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है, क्योंकि टैरिफ वृद्धि से वैश्विक मांग में कुछ सुधार आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! कीमतों में कटौती को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें:अगर टैरिफ पॉलिसी को रोका तो आर्थिक बर्बादी के लिए रहे तैयार.... ट्रंप की चेतावनी

ये भी है वजह

इसके अलावा घरेलू स्तर पर मजबूत मानसून के मौसम को लेकर आशावाद ने भी धारणा को मजबूत किया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2025 के मानसून सीजन के लिए सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया है, जो कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे फसल उत्पादन में सुधार होता है और उर्वरकों और अन्य कृषि इनपुट की मांग को समर्थन मिलता है।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।