lpg price 1 may 2025 at what price is lpg cylinder available today has it become cheaper or costlier LPG Price 1 May 2025: आज किस भाव पर मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, सस्ता हुआ या महंगा, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़lpg price 1 may 2025 at what price is lpg cylinder available today has it become cheaper or costlier

LPG Price 1 May 2025: आज किस भाव पर मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, सस्ता हुआ या महंगा

LPG Price 1 May 2025: आज 1 मई 2025 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिलेंगे।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तानThu, 1 May 2025 05:38 AM
share Share
Follow Us on
LPG Price 1 May 2025: आज किस भाव पर मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, सस्ता हुआ या महंगा

LPG Price 1 May 2025: आज 1 मई 2025 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिलेंगे। इंडियन ऑयल ने अभी एलपीजी के रेट अपडेट नहीं किए हैं। घरेलू एलपीजी गैस के रेट 8 अप्रैल को अपडेट हुए थे। तब सरकार ने 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ा दी थी। यह बढ़ोतरी लगभग एक साल बाद हुई। वहीं, आज 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट भी अपडेट नहीं हुए हैं।

1 अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ था। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 41 रुपये सस्ता होकर 1762 रुपये का हो गया और आज 1 मई को भी इसी रेट पर मिल रहा है। IOC के पोर्टल पर सुबह 5 बजे तक पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर 2031 रुपये का था। कोलकाता में यही कॉमर्शियल सिलेंडर 1868.50 रुपये का है। मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 1713.50 रुपये , कोलकाता में 1921.50 रुपये है।

इंडियन ऑयल के पोर्टल पर अभी रेट अपडेट नहीं हुए हैं।

IOC के पोर्टल पर अभी रेट अपडेट नहीं हुए हैं।

₹300 सस्ता मिलता है एलपीजी सिलेंडर

देश में कुल 32.9 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें से 10.33 करोड़ उज्ज्वला योजना के तहत हैं, जहां गरीबों को सिलेंडर ₹300 कम में मिलता है। दक्षिण के राज्यों (जैसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश) में पहले से ही स्टेट स्कीम्स चलने की वजह से यहां सिर्फ 10% उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं।

सब्सिडी का हाल: 2025-26 के बजट में सरकार ने एलपीजी सब्सिडी के लिए ₹11,100 करोड़ रखे हैं। पिछले साल (2022-23) में तेल कंपनियों को ₹22,000 करोड़ दिए गए थे, क्योंकि वे सिलेंडर घाटे में बेच रही थीं।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।