Share Market 3 Feb: बजट के बाद गिरा शेयर मार्केट, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ हुआ बंद
- Stock Market Live Updates: शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में घरेलू स्टॉक मार्केट ने निवेशकों को झटका दिया है। सेंसेक्स 319.22 अंक या फिर 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,186.74 पर बंद हुआ है।
Stock Market Live Updates: शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में घरेलू स्टॉक मार्केट ने निवेशकों को झटका दिया है। सेंसेक्स 319.22 अंक या फिर 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,186.74 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 121.10 अंक या फि 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,361.05 पर बंद हुआ है।
शेयर बाजार में एलटी के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, एनटीपीसी के शेयरों में 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ है।
11:55 AM Share Market Live 3 Feb: सेंसेक्स आज दिन के निचले स्तर 76756 से अब 76949 पर आ गया है। फिर भी अभी 500 से अधिक की गिरावट है। BSE पर अभी 3962 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 2690 में गिरावट है। आज यहां 293 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। जबकि, 152 में अपर सर्किट लगा है। निफ्टी 206 अंकों की गिरावट के साथ 23275 पर है। एनएसई पर 134 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। कुल 2745 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं, जिनमें 2005 लाल निशान पर हैं।
10:33 AM Share Market Live 3 Feb:शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। हालांकि, सेंसेक्स आज दिन के निचले स्तर 76756 से अब 76943 पर आ गया है। फिर भी अभी 500 से अधिक की गिरावट है। निफ्टी 200 अंकों की गिरावट के साथ 23281 पर है। इस गिरावट के बीच आईटीसी होटल्स में 4.25 पर्सेंट की तेजी है। मारुति में 2.13 और टाइटन में करीब दो फीसद की तेजी है। बीईएल में 5.4 पर्सेंट की गिरावट है। एलएंडटी और बीपीसीएल 4 फीसद से अधिक टूट चुके हैं। कोल इंडिया और ओएनजीसी में 3 प्रतिशत से अधिक नुकसान है।
9:20 AM Share Market Live 3 Feb:शेयर मार्केट के खुलने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 703 अंकों का गोता लगाकर 77000 के नीचे आ गया। निफ्टी भी 228 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 23253 पर है। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में हिन्डाल्को करीब 4 पर्सेंट की गिरावट के साथ टॉप पर है। बीईएल और एलएंडटी में 3 फीसद से अधिक का नुकसान है। श्रीराम फाइनेंस और टाटा स्टील में भी 2 फीसद से अधिक की गिरावट है।
9:15 AM Share Market Live 3 Feb: बजट 2025 के बाद शेयर मार्केट बड़ी गिरावट के साथ खुला। वहीं, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पहली 87 के पार पहुंच गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 442 अंकों की गिरावट के साथ 77063 के लेवल पर खुला तो निफ्टी 162 अंकों के नुकसान के साथ 23319 पर खुला।
Share Market Live 3 Feb: बजट 2025 के बा शेयर मार्केट की चाल आज 3 फरवरी को कैसी रहेगी? अगर ग्लोबल संकेतों की बात करें तो सोमवार यानी आज घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। क्योंकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने के बाद एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सप्ताह नुकसान के साथ बंद हुए थ। दूसरी ओर, शनिवार को भारतीय स्टॉक मार्केट ने केंद्रीय बजट 2025 के बाद फ्लैट नोट पर बंद हुए। सेंसेक्स 5.39 अंक या 0.01% बढ़कर 77,505.96 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 50 26.25 अंक या 0.11% कम होकर 23,482.15 पर बंद हुआ।
इस सप्ताह निवेशकों की निगाह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति, बैंक आफ इंग्लैंड बैठक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की नीतियों, कंपनियों के रिजल्ट, विदेशी फंड फ्लो, कच्चे तेल के दाम और अन्य प्रमुख घरेलू एवं वैश्विक वृहद आर्थिक पर रहेगी।
आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
एशियाई बाजार
एशिया के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। जापान के निक्केई 225 में 1.84% की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स में 1.75% की गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.32% और कोस्डैक 1.9% गिर गया। चीनी बाजार नव वर्ष की छुट्टी के कारण बंद हैं।
गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 23,383 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 170 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए गैप-डाउन शुरुआत का संकेत देती है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
कनाडा, मैक्सिको और चीन के माल पर नए अमेरिकी टैरिफ के बाद वॉल स्ट्रीट अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स रविवार को गिर गया। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में 463 अंक या 1% की गिरावट आई, जबकि एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 1.6% की गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक-100 वायदा 2.1% नीचे था।