मार्केट बंद होने के बाद कंपनी ने ऐसा क्या किया ऐलान कि आज शेयर भर रहे उड़ान
न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में आज 8% तक की उछाल आई। यह उछाल तब देखने को मिली, जब कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद एक ऐलान किया।

आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइड कराने वाली कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार, 5 जून यानी आज 8% तक की उछाल आई। यह उछाल तब देखने को मिली, जब कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद एक ऐलान किया। बाजार बंद होने के बाद बुधवार शाम न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बताया, "हमें एक विदेशी ग्राहक से अपने 'एंटरप्राइज वर्कफ्लो और कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम' के लिए ₹20.8 करोड़ ($2.5 मिलियन) का ऑर्डर मिला है। यह डील 5 साल की है और इसमें सॉफ्टवेयर लाइसेंस, इंस्टॉलेशन और सपोर्ट सर्विसेज शामिल हैं।"
सीएनबीसी टीवी-18 की खबर के मुताबिक यह ऑर्डर न्यूजेन के ग्लोबल क्लाइंट बेस को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी पिछले कुछ तिमाहियों से मजबूत परफॉर्मेंस दिखा रही है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। अब बाजार में नजर इस बात पर टिकी है कि आगे भी यह ग्रोथ जारी रहती है या नहीं।
कंपनी का फाइनेंशियल हाल
Q4 मुनाफा: मार्च 2024 तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹105.3 करोड़ (पिछली तिमाही से 54.2% ज्यादा)
रेवेन्यू: ऑपरेशन से आमदनी ₹375.3 करोड़ (दिसंबर तिमाही से 16% बढ़ोतरी)
EBITDA: ₹122.6 करोड़ (59.2% की जबरदस्त बढ़त)
मार्जिन: 33% (पिछली तिमाही में था 24%)
FY23 पूरे साल का मुनाफा: ₹177 करोड़ रहा था।
गुरुवार, 5 जून को शेयर 8% चढ़कर ₹1,318.5 पर पहुंचे। पिछले 1 महीने में स्टॉक 27% ऊपर पहुंच गया। बाद में 11 बजे के करीब यह 1247.90 रुपये पर आ गया। बढ़त भी दो पर्सेंट से नीचे रह गई। आज यह 1247.60 रुपये पर खुला और 1336 के डे हाई पर पहुंच गया। अब एक महीने में इसकी बढ़त 20 फीसद से कम रह गई है। छह महीने में यह स्टॉक करीब 5 फीसद टूटा है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)