why is there a rush to buy mmtc shares despite poor results खराब नतीजों के बावजूद MMTC के शेयर खरीदने को क्यों मची है लूट, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़why is there a rush to buy mmtc shares despite poor results

खराब नतीजों के बावजूद MMTC के शेयर खरीदने को क्यों मची है लूट

MMTC Share Price Today: मई में अकेले लगभग 55% की बढ़त है। अप्रैल में 7.7% की बढ़त दर्ज की और शेयर मार्च में लगभग 6% चढ़ा। यह उछाल अगस्त 2024 से फरवरी 2025 तक लगातार छह महीनों के दबाव के बाद आया है।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 May 2025 11:10 AM
share Share
Follow Us on
खराब नतीजों के बावजूद MMTC के शेयर खरीदने को क्यों मची है लूट

सरकारी कंपनी MMTC के नतीजे भले ही खराब रहे हें, लेकिन इसके शेयर खरीदने की लूट मची है। आज इसमें करीब 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी है और 5 दिन में इसने 34 पर्सेंट से अधिक की छलांग लगाई है। कंपनी ने मार्च 2025 की तिमाही के निराशाजनक नतीजे दिए थे, फिर भी उसका शेयर NSE पर ₹88.19 तक पहुंच गया।

आज एमएमटीसी के शेयर एनएसई पर 84.48 रुपये पर खुले और 88.19 रुपये पर पहुंच गए। सुबह पौने 11 बजे के करीब 87 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इनमें 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी थी।

कंपनी का मुनाफा गिरा: मार्च 2025 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल की उसी तिमाही के ₹69.78 करोड़ की तुलना में 96.8% गिरकर सिर्फ ₹2.23 करोड़ रह गया।

आमदनी घटी: कंपनी की आमदनी (रेवेन्यू) भी 64% घटकर ₹0.23 करोड़ रह गई, जो पिछले साल इसी समय ₹0.64 करोड़ थी।

मार्च 2025 में खत्म हुए पूरे वित्तीय साल में MMTC का मुनाफा 54.9% घटकर ₹86.63 करोड़ रह गया। पिछले साल यह ₹192.18 करोड़ था। सालाना बिक्री भी 49.6% गिरकर ₹2.69 करोड़ रह गई (पिछले साल ₹5.34 करोड़ थी)।

ये भी पढ़ें:BSNL का अजूबा: ग्राहक भागे, कर्मचारी फंड कम, फिर भी दो तिमाही में मुनाफा

फिर भी शेयर में तेजी क्यों है?

इतने खराब नतीजों के बावजूद निवेशकों में कंपनी के शेयर को लेकर उत्साह बना हुआ है। हाल के महीनों में इस सरकारी कंपनी (PSU) का शेयर तेजी से चढ़ा है।

इक्विटी मास्टर के मुताबिक सामान्य तौर पर सरकारी स्वामित्व वाले शेयरों में उनके नतीजों के बाद तेज उछाल देखा है। उदाहरण के लिए, 27 मई 2025 को नतीजों के बाद ITI में लगभग 15% की तेजी देखी गई है। इसी तरह, 26 मई को नतीजे घोषित करने के बाद से IFCI में लगभग 24% की तेजी देखी गई है। यह भावना MMTC के शेयर में भी दिखाई दी।

मई में अकेले लगभग 55% की बढ़त है। अप्रैल में 7.7% की बढ़त दर्ज की और शेयर मार्च में लगभग 6% चढ़ा। यह उछाल अगस्त 2024 से फरवरी 2025 तक लगातार छह महीनों के दबाव के बाद आया है।

शेयर प्राइस ट्रेंड

शेयर अभी भी जुलाई 2024 में छूए गए अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर ₹131.88 से काफी नीचे है। हालांकि, अप्रैल 2025 में देखे गए 52 हफ्ते के निचले स्तर ₹42.55 से यह शेयर दोगुना से अधिक हो चुका है, जो दिखाता है कि निवेशकों की दिलचस्पी फिर बढ़ी है।

क्या करती है कंपनी

MMTC एक बड़ी पीएसयू कंपनी है, जो कई तरह के सामानों का निर्यात और आयात करती है। इसका व्यापारिक क्षेत्र एशिया, यूरोप, अफ्रीका, मध्य पूर्व, लैटिन अमेरिका और उत्तरी अमेरिका है। यह खनिज, कीमती धातु (सोना-चांदी आदि), कोयला, तेल-गैस, उर्वरक, कृषि उत्पाद और सामान्य व्यापार में ट्रेड करती है। इसके अलावा कीमती धातुओं की रिटेल ट्रेडिंग और कर्नाटक में एक विंड पावर प्रोजेक्ट भी चलाती है।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।