MBBS Seats in India 2025: Government and Private MBBS Seats for neet ug counselling medical colleges state wise details NEET UG 2025 : देश में MBBS की कहां कितनी सरकारी और प्राइवेट सीटें, देखें राज्यवार ब्योरा, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़MBBS Seats in India 2025: Government and Private MBBS Seats for neet ug counselling medical colleges state wise details

NEET UG 2025 : देश में MBBS की कहां कितनी सरकारी और प्राइवेट सीटें, देखें राज्यवार ब्योरा

NEET UG 2025, MBBS seats in India : एनएमसी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश कुल 780 मेडिकल कॉलेजों (सरकारी और प्राइवेट दोनों) में एमबीबीएस की महज 1,18,190 सीटें ही हैं। जबकि नीट 12.36 लाख ने पास किया है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 02:50 PM
share Share
Follow Us on
NEET UG 2025 : देश में MBBS की कहां कितनी सरकारी और प्राइवेट सीटें, देखें राज्यवार ब्योरा

NEET UG 2025, MBBS seats in India : नीट यूजी 2025 में बैठने वाले 22.09 लाख छात्रों में से 12.36 लाख ने परीक्षा पास की है। लेकिन एनएमसी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश कुल 780 मेडिकल कॉलेजों (सरकारी और प्राइवेट दोनों) में एमबीबीएस की महज 1,18,190 सीटें ही हैं। इनमें एम्स और जिपमर जैसे नामी संस्थान और राज्य द्वारा संचालित और प्राइवेट कॉलेज शामिल हैं। इसका मतलब है कि लगभग साढ़े 11 लाख योग्य छात्रों को MBBS सीट नहीं मिलेगी। सबसे ज्यादा एमबीबीएस की सीटें कर्नाटक में हैं। जबकि सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश में हैं। नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) की ओर से हाल ही में शेयर किए गए ताजा आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। आपको बता दे कि एनएमसी ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए मेडिकल यूजी और पीजी मेडिकल कोर्सेज (ब्रॉड और सुपर स्पेशियलिटी प्रोग्राम समेत) के लिए प्रोविजनल सीटों की संख्या जारी की है।

देश में मेडिकल एजुकेशन, मेडिकल प्रोफेशनल्स, संस्थान व रिसर्च की निगरानी करने वाली संस्थान एनएमसी के मुताबिक देश में सर्वाधिक 12545 एमबीबीएस सीटें कर्नाटक और उसके बाद 12475 यूपी में हैं। तमिलनाडु में 12050 और महाराष्ट्र में 11,846 एमबीबीएस सीटें हैं। इसके बाद तेलंगाना में 9040, गुजरात में 7250, आंध्र प्रदेश में 6785, राजस्थान में 6476, पश्चिम बंगाल में 5676, मध्य प्रदेश में 5200 और केरल में 4905 एमबीबीएस सीटें हैं। बिहार में 2995, ओडिशा में 2725, छत्तीसगढ़ में 2255, हरियाणा में 2185, पंजाब में 1850, पुडुचेरी में 1830, असम में 1650, दिल्ली में 1497 और उत्तराखंड में 1400 सीटे हैं।

अगर मेडिकल कॉलेजों की बात की जाए तो सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज 86 यूपी में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 80 मेडिकल कॉलेज, तमिलनाडु में 77 और कर्नाटक के 73 मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इसके बाद तेलंगाना 65, राजस्थान 43, गुजरात 41 और आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल दोनों में 38-38 मेडिकल कॉलेज हैं। केरल में 34 और मध्य प्रदेश में 31 मेडिकल कॉलेज हैं। बिहार में 22, ओडिशा में 19, छत्तीसगढ़ में 16, हरियाणा में 13, असम में 14, पंजाब में 13, जम्मू और कश्मीर में 2, दिल्ली और उत्तराखंड दोनों में 10-10 और झारखंड और पुडुचेरी दोनों में 9 मेडिकल कॉलेज हैं। हिमाचल प्रदेश में 8 मेडिकल कॉलेज हैं। मणिपुर में 4 मेडिकल कॉलेज हैं, त्रिपुरा में 3 और मेघालय में एमबीबीएस कोर्स कराने वाले 2 संस्थान हैं। सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रत्येक में केवल 1-1 मेडिकल कॉलेज हैं।

नीट 2025 के जरिए कुल सीटों का वितरण

- राज्यों की ऑल इंडिया कोटा की 15% MBBS/BDS सीटें,

- BHU ओपन सीटें - 100% (MBBS और BDS)

- AIIMS ओपन सीटें- पूरे भारत में AIIMS की 100% MBBS सीटें

- JIPMER ओपन कोटा सीटें (पुडुचेरी/कराईकल)

- AMU ओपन कोटा सीटें

- DU/आईपी विश्वविद्यालय की 15% अखिल भारतीय कोटा सीटें

- जामिया ओपन सीटें- डेंटल (जामिया मिलिया इस्लामिया)

- ESIC की 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा सीटें

- डीम्ड विश्वविद्यालयों में 100% सीटें।

- चयनित प्रतिभागी संस्थानों में BSc नर्सिंग कार्यक्रम

ये भी पढ़ें:नीट यूजी कटऑफ गिरी, देखें किस कैटेगरी की क्या रही

यहां देखें एमबीबीएस सीटों का स्टेट वाइज ब्योरा

उत्तर प्रदेश

गवर्नमेंट सोसायटी - 200

सरकारी - 5375

प्राइवेट - 950

सोसायटी - 1250

ट्रस्ट - 4700

कुल सीटें - 12475

बिहार

सरकारी - 1645

सोसायटी - 250

ट्रस्ट - 1100

कुल सीटें - 2995

राजस्थान

सरकारी - 4326

गवर्नमेंट सोसायटी - 100

प्राइवेट - 650

सोसायटी - 450

ट्रस्ट - 950

कुल सीटें - 6476

मध्य प्रदेश

सरकारी - 2700

सोसायटी - 800

ट्रस्ट - 1700

कुल सीटें - 5200

महाराष्ट्र

सरकारी - 6025

प्राइवेट - 400

सोसायटी - 300

ट्रस्ट - 5121

कुल सीटें - 11846

उत्तराखंड

सरकारी - 800

सोसायटी - 300

ट्रस्ट - 300

कुल सीटें -1400

पश्चिम बंगाल

सरकारी - 3826

प्राइवेट - 350

सोसायटी - 350

ट्रस्ट - 1150

कुल सीटें - 5676

कर्नाटक

सरकारी - 3800

प्राइवेट - 250

सोसायटी - 200

ट्रस्ट - 8295

कुल सीटें -12545

केरल

सरकारी - 1755

सोसायटी - 150

ट्रस्ट - 3000

कुल सीटें -4905

गुजरात

गवर्नमेंट सोसाएटी - 1600

सरकारी - 2650

प्राइवेट - 450

ट्रस्ट - 2550

कुल सीटें - 7250

हरियाणा

सरकारी - 835

प्राइवेट - 300

सोसायटी - 150

ट्रस्ट - 900

कुल सीटें -2185

दिल्ली

सरकारी - 1247

सोसायटी - 150

ट्रस्ट - 100

कुल सीटें -1497

आंध्र प्रदेश

सरकारी - 3385

प्राइवेट - 150

सोसायटी - 750

ट्रस्ट - 2500

कुल सीटें - 6785

छत्तीसगढ़

सरकारी - 1555

प्राइवेट - 250

सोसायटी - 450

कुल सीटें -2255

हरियाणा

सरकारी - 835

प्राइवेट - 300

सोसायटी - 150

ट्रस्ट - 900

कुल सीटें -2185

हिमाचल प्रदेश

सरकारी - 770

ट्रस्ट - 150

कुल सीटें - 920

झारखंड

सरकारी - 805

ट्रस्ट - 250

कुल सीटें -1055

पंजाब

सरकारी - 850

ट्रस्ट - 1000

कुल सीटें -1850

ओडिशा

सरकारी - 1725

सोसायटी - 100

ट्रस्ट - 900

कुल सीटें -2725

तेलंगाना

सरकारी - 4290

प्राइवेट - 150

सोसायटी - 1600

ट्रस्ट - 3000

कुल सीटें -9040

तमिलनाडु

सरकारी - 5350

प्राइवेट - 300

सोसायटी - 150

ट्रस्ट - 6250

कुल सीटें -12050

चंडीगढ़

सरकारी - 150

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।