RBSE 5th class result 2025 : rajshaladarpan पर देखें 5वीं का रिजल्ट, 5वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी
RBSE Rajasthan Board 5th class Result 2025 , rajshaladarpan.nic.in :राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट आज जारी हो गया है। रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board 5th class Result 2025 , rajshaladarpan.nic.in : शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय, बीकानेर ने पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट आज जारी हो गया है। रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस बार से 5वीं क्लास में भी कुछ बदलाव किए गए थे। आपको बता दें कि पांचवीं क्लास में किसी को फेल नहीं किया जाएगा। यहां 33 फीसदी से जिस स्टूडेंट के नंबर कम आएंगे, उन्हें फिर से एग्जाम देना होगा। आपको रिजल्ट में ग्रेड दिखेगा, इसलिए जिस स्टूडेंट के ई ग्रेड आएंगे, उसे दोबारा एग्जाम देना होगा। इस बार 5वीं क्लास के 14 लाख स्टूडेंट्स नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले शिक्षा विभाग आठवीं का रिजल्ट जारी कर चुका है। यहां भी कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट चेक
आपको बता दें कि पांचवी में ग्रेड सिस्टम है। जो स्टूडेंट्स 81 से 100 परसेंट तक लेकर आएंगे, उन्हें ए ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 61 से 80 परसेंट पर बी ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 41 से 60 परसेंट तक आने पर सी ग्रेड मिलेगा। जिन स्टूडेंट्स के 33 से 40 परसेंट मार्क्स है, उन्हें डी ग्रेड दिया जा रहा है। वहीं 32 या इससे कम परसेंट वाले स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिलेगा।
राजस्थान के प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के स्टूडेंट्स प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा देते हैं। इसे ही पांचवीं बोर्ड परीक्षा कहा जाता है। जिन स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिल रहा है, उनको फिर से परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने पर अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फेल वाले विषयों को फिर से पढ़ना होगा।