Maharajganj Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar with Women s Empowerment Event सफाई कर्मी महिलाएं सफाई व्यवस्था की रीढ़, योगदान सराहनीय, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar with Women s Empowerment Event

सफाई कर्मी महिलाएं सफाई व्यवस्था की रीढ़, योगदान सराहनीय

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 31 May 2025 10:12 AM
share Share
Follow Us on
सफाई कर्मी महिलाएं सफाई व्यवस्था की रीढ़, योगदान सराहनीय

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर नपा महराजगंज के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा एवं स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नंदिता मिश्रा ने नगर की सभी महिला सफाई कर्मचारियों को महिला सशक्तिकरण को लेकर सम्मान-पत्र एवं साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. नंदिता मिश्रा ने कहा कि सफाई कर्मी महिलाएं नगर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका यह योगदान न केवल सराहनीय है, बल्कि प्रेरणादायी भी है। इस अवसर पर अरविंद जायसवाल, जितेन्द्र कऩ्नौजिया, गोरख गुप्ता, बबलू पासवान, आलोक गुप्ता, विजेन्द्र पटेल, रामाश्रय, अजय कुमार गुप्ता, लाल बहादुर, इंद्राशन, संदीप सहानी, ऋषभ दुबे, बलराम जायसवाल, सोनू यादव, जगमोहन राय, संजय निषाद, आरिफ खान, धर्मेन्द्र कऩ्नौजिया आदि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों की जांच भी हुई नगरपालिका महराजगंज की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा कर्मचारियों की बीपी, शुगर एवं वज़न की जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर प्रधान लिपिक बैकुंठ नाथ यादव, अखिलेश पांडेय, मनोज यादव, कृष्ण मणि पटेल, संदीप सहानी, बलराम जायसवाल, सोनू यादव, ऋषभ दुबे, अमृत कुमार, आरिफ खान, शिव पटेल, इंद्राशन, गोविन्द वेदकर, धर्मेंद्र कन्नौजिया, संजय निषाद आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।