पूरे देश में अहिल्याबाई ने किया था धर्म की स्थापना: विजय लक्ष्मी
Deoria News - देवरिया में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और मुख्य वक्ता अस्मिता चंद रहीं। इस...

देवरिया, निज संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा देवरिया क्लब में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम व मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद रहीं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल भी मौजूद रहीं। राज्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने केवल एक राज्य को ही नही चलाया बल्कि पूरे देश में कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक सनातन धर्म का स्थापना किया।
अहिल्याबाई होल्कर के पति की युद्ध में मौत होने के बाद उनके ससुर ने उन्हे सती नही होने दिया। उनके ससुर ने कहा कि नही आप सती नही होंगी,आपको इंदौर की रानी बनना है और प्रजा की रक्षा की करनी है। अस्मिताचंद ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हम सब के लिए अनुकरणीय है। 12 वर्ष की आयु में अहिल्याबाई होल्कर विवाह हो गया था। अहिल्याबाई के ससुर मालवा क्षेत्र के शासक थे, एक बार वह अहिल्याबाई के गांव से होकर जा रहे थे, उस समय अहिल्याबाई एक मंदिर में भक्ति में रमीं हुईं थीं, अहिल्याबाई का भजन स्वर उनके ससुर के कानों तक पहुंचा और उससे प्रभावित होकर उन्होने अपने बेटे का विवाह अहिल्याबाई से करने का प्रस्ताव रखा। जिलाधिकारी ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के विचारों को आज की पीढ़ी विशेषकर महिलाओं के जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी और महिला सशक्तिकरण को प्रशासन की प्राथमिकताओं में एक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, नपा के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, सफाई निरीक्षक श्रद्धानंद, राज प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य नीरज शुक्ला एवं प्रधानाचार्या नलिनी सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक यादवेश कुमार यादव, मनीष कुमार श्रीवास्तव, राजन सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां व आशा कार्यकर्त्रियां आदि उपस्थित रहीं। ------------------------------ महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया अहिल्याबाई होल्कर के जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली कर्मचारियों में कबूतरी, गीता, लक्ष्मीना, ज्योति, पुष्पा, दीपा, सीमा, गुड़िया, सरिता, प्रभावती, शोभा, सुनीता, ममता, किरन, रिंकी, सिता, प्रियंका, रिता, सविता, उर्मिला, रेशमी, गौरा, चन्दा, लालता, मंजू, जगरानी, नितू, लल्लना, ज्ञान्ती, तारा, शकुन्तला शामिल रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।