Buddha s Teachings on Truth and Non-Violence Inspire Better Future भगवान बुद्ध ने दुनिया को दिखाया सत्य, अहिंसा का मार्ग, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsBuddha s Teachings on Truth and Non-Violence Inspire Better Future

भगवान बुद्ध ने दुनिया को दिखाया सत्य, अहिंसा का मार्ग

Mainpuri News - मैनपुरी। भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा का रास्ता दुनिया को दिखाया। इस रास्ते पर चलकर आज भी लोग बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 1 June 2025 06:23 PM
share Share
Follow Us on
भगवान बुद्ध ने दुनिया को दिखाया सत्य, अहिंसा का मार्ग

भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा का रास्ता दुनिया को दिखाया। इस रास्ते पर चलकर आज भी लोग बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं। इस रास्ते पर चलने वाला समाज हमेशा आगे बढ़ता है। खुशियों का जीवन जीता है। उक्त विचार पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने बौद्ध कथा के आयोजन के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भगवान बौद्ध के बताए मार्ग पर चलकर सुख और शांति का जीवन जिएं। शाक्य ने बिछवां के ग्राम मधुपुरी में कहा कि आज समाज में जो बदलाव आ रहे हैं वह बेहतर भविष्य के संकेत नहीं हैं। पारिवारिक बिखराव और छोटी-छोटी बातों पर झगड़े रिश्तों की मिठास को कम कर रहे हैं।

ग्रामीण जीवन में आज भी पारिवारिक एकता सामने आती है। लेकिन कस्बा और शहरों की संस्कृति में बिखराव लगातार होता चला जा रहा है। लोग सद्भाव के साथ जिएं और भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलकर नई पीढ़ी को सदमार्ग का रास्ता दिखाएं। भगवान बुद्ध की कथा को सुनकर उनके बताए रास्ते पर चलें। तभी समाज की तरक्की होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।