RBSE class 8th result 2025 Rajasthan board 8th result today rajshaladarpan.nic.in rajeduboard.rajasthan know grading RBSE class 8th result 2025: राजस्थान 8वीं क्लास का रिजल्ट आज यहां मिलेगा, ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में जान लें, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़RBSE class 8th result 2025 Rajasthan board 8th result today rajshaladarpan.nic.in rajeduboard.rajasthan know grading

RBSE class 8th result 2025: राजस्थान 8वीं क्लास का रिजल्ट आज यहां मिलेगा, ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में जान लें

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2025 Live Updates , rajshaladarpan.nic.in , rajpsp.nic.in , rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट आज जारी होगा। आरबीएसई 8वीं रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 May 2025 11:42 AM
share Share
Follow Us on
RBSE class 8th result 2025: राजस्थान 8वीं क्लास का रिजल्ट आज यहां मिलेगा, ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में जान लें

rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajresults.nic.in : आरबीएसई राजस्थान शिक्षा विभाग आज शाम पांच बजे आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर देगा। रिजल्ट जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के द्वारा जारी किया जाएगा। कक्षा 8वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि अभी बोर्ड सिर्फ 8वीं का रिजल्ट जारी कर रहा है। अभी 5वीं क्लास का रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है। एक साथ दोनों क्लासों का रिजल्ट जारी करने में तकनीकी दिक्कत आ जाती हैं। इसलिए अभी सिर्फ 8वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। आपको बता दें कि 8वीं का रिजल्ट ग्रेडिंग सिस्टम के अनुसार जारी किया जाएगा। आपको मार्क्स के बजाय ग्रेडिंग दी जाएगी, इसलिए आपको अच्छे से ग्रेडिंग सिस्टम को समझना होगा। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट शाम को शाला दर्पण पोर्टल पर रिजल्ट चेक करने के लिंक एक्टिव होगा। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय, बीकानेर ने 8वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया है।

ग्रेडिंग सिस्टम क्या है- अगर आप 8वीं क्लास के मार्क्स देखने के लिए ग्रेडिंग सिस्टम समझना चाहते हैं तो आपको बता दें कि अगर आपके 81 से 100 अंक आते हैं, तो आपको ए ग्रेड मिलता है। अगर 61 से 80 अंक आते हैं, तो बी ग्रेड 41 से 60 अंक आने पर सी ग्रेड, 33 से 40 अंक आने पर डी ग्रेड मिलता है। अगर आपका ई ग्रेड आया है, तो आपको कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना होगा। क्योंकि ई ग्रेड का मतलब 0 से 32 अंक है। पास होने के लिए 33 अंक होना जरूरी है।

आपको बता दें कि इस साल 8वीं क्लास की परीक्षाएं 20 मार्च से दो अप्रैल तक राज्य के समस्त जिलों में हुई। इस परीक्षा में कुल 12 लाख 64 हजार 618 परीक्षार्थी स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस परीक्षा का संचालन जिलों में डाइट्स के माध्यम से किया गया। कॉपी चैकिंग का काम भी डाइट्स अपने स्तर पर करते हैं। इसके बाद ऑनलाइन सभी के मार्क्स अपलोड कर दिए जाते हैं।

लेटेस्ट JAC 12th Result, JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।