RRB NTPC Admit Card 2025 OUT CBT 1 hall ticket direct link here RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी एडमिड कार्ड 2025 जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़RRB NTPC Admit Card 2025 OUT CBT 1 hall ticket direct link here

RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी एडमिड कार्ड 2025 जारी, Direct Link

RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी ने एनटीपीसी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड क्षेत्रीय आरआरबी वेब के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 June 2025 03:42 PM
share Share
Follow Us on
RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी एडमिड कार्ड 2025 जारी, Direct Link

RRB NTPC Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड क्षेत्रीय आरआरबी वेब के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

आरआरबी की ओर से नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) भर्ती के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 5 जून 2025 से 23 जून 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा से 4 दिन पहले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा।

RRB NTPC Admit Card 2025 Direct Link

जानें एग्जाम पैटर्न-

फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा, यानी सभी को सीबीटी देना होगा। सीबीटी 90 मिनट का होगा और इसमें 100 प्रश्न आएंगे। 40 प्रश्न जनरल अवेयरनेस के, 30 मैथ्स के, 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे। पहले फेज का सीबीटी ही खास होगा, क्योंकि इससे ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पहले फेज सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर से दूसरे फेज सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा। सीबीटी में 120 प्रश्न आएंगे।50 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 35 मैथ्स के, 35 प्रश्न जनरल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।

ये भी पढ़ें:CISF हेड कांस्टेबल के 403 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका

RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी एडमिड कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

आरआरबी एनटीपीसी वैकेंसी डिटेल्स-

इस भर्ती के माध्यम से 11558 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सबसे ज्यादा ग्रेजुएट लेवल की है और इसके बाद 3,445 अंडर ग्रेजुएट लेवल की हैं।

लेटेस्ट JAC 12th Result, JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।