बोलायडीह में व्यक्ति ने लगाई फांसी
गम्हरिया के बोलायडीह के जगन्नाथपुर में भरत सिंह ने अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार सुबह हुई। पिछले 9 दिनों में इस क्षेत्र में 6 आत्महत्याएं हो चुकी हैं। पुलिस आत्महत्या के...

ग़म्हरिया।बोलायडीह के जगन्नाथपुर के रोड नंबर 10 बी में एक व्यक्ति ने अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ने रविवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सबसे पहले परिवार के सदस्यों को हुई। परिजनों ने गम्हरिया थाना को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है।
बताया गया कि पिछले 9 दिनों में ग़म्हरिया क्षेत्र में 6 लोग फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुके है। दो दिन पूर्व बोलाईडीह के जगन्नाथपुर रोड नंबर 9 में एक बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।